विकास कुमार/न्यूज11 भारत
रोहतास/डेस्क: रोहतास पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि अकोढी गोला थाना के बाघा खोह में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, रोहतास के नेतृत्व में की गई है
पुलिस ने बताया कि 14 मार्च 2026 को बाघा खोह के पुरब दिशा में खेतो मे स्थित एक कुएं से एक महिला का शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान पायल यादव उर्फ पूनम देवी के रूप में हुई जांच में पता चला कि प्रेम-प्रसंग और आपसी विवाद के चलते महिला की हत्या की गई थी
धर्मेंद्र कुमार का पायल यादव उर्फ पूनम देवी जो शादी शुदा है दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग था धर्मेंद्र कुमार की शादी 20 फरवरी को हुई थी तभी दोनों में विवाद हुआ
गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्मेन्द्र कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार उर्फ अमित कुमार, नकुल सिंह और सन्तू कुमार सभी करमा बघैला थाना के रहने वाले तथा कामेश्वर सिंह बाघा खोह अकोढीगोला थाना के रहने वाले शामिल हैं पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच पूरी कर ली गई है और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है उन्होंने बताया कि फरार दो अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है
विदित हो कि शनिवार के दिन अकोढी गोला थाना क्षेत्र के बाघा खोह गांव के खेतों के बीच कुंए से अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था
यह भी पढ़ें: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी, 27 मार्च को होगा चुनाव, नीतीश के निर्विरोध चुने जाने की सम्भावना