न्यूज11 भारत
पटना सिटी/डेस्क: शव पटना सिटी के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर इलाके से दो दिन से रहस्मय ढंग से गायब अमीत कुमार का शव तलाव से मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और तालाव के पास लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गयी. शव मिलने की सूचना पर पांच थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. शव को पुलिस की टीम ने गोताखोर की मदद से तालाब से बाहर निकलवाया. बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. पीड़ित परिजनों द्वारा हत्त्या की आशंका जताने के बाद पुलिस CCTV और FSL टीम की मदद से इस गुत्थी को सुलझाने मे जुट गई है. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो-रो कर बुरा हाल है!
यह भी पढ़ें: सहरसा से लापता पांच नाबालिग बच्चियां लखनऊ में बरामद, कई दिन बाद भी परिजनों को नहीं सौंपे जाने से बढ़ी चिंता