सहरसा में बंद कमरे से संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

सहरसा में बंद कमरे से संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

सहरसा में बंद कमरे से संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  बिहार के सहरसा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के देहद मोड़ स्थित प्रियनगर में एक बंद पड़े कमरे से युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान प्रियनगर निवासी स्वर्गीय चन्द्रेश्वरी शर्मा के 22 वर्षीय पुत्र भवेश शर्मा के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार शव रिक्की शर्मा के अर्धनिर्मित, बंद पड़े मकान के एक कमरे से बरामद किया गया है. परिजनों ने भवेश की हत्या कर शव को कमरे में रखे जाने की आशंका जताई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.

डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने की पुष्टि की है. हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि भवेश शर्मा पिछले 15 वर्षों से सोनबरसा राज में कारपेंटर की दुकान चलाता था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. मृतक अपने पीछे तीन बेटियां और दो बेटे छोड़ गया है. इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: कुख्यात अपराधकर्मी पप्पू सिंह उर्फ विनय कुमार ने किया आत्मसमर्पण, 5 आरोपी भी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

झारखंड

अंगरक्षक में तैनात पुलिस कर्मी नहीं चलाएंगे अधिकारियों के वाहन - एसपी सिमडेगा

अंगरक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुरक्षा के उद्देश्य से की जाती है, न कि अन्य कार्य के लिए

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

झारखंड

टुंडी, बाघमारा में शत प्रतिशत ईएफ का डिस्ट्रीब्यूशन, जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में 19,98,317 ईएफ का वितरण

12 लाख 59 हजार 373 का डिजिटाइजेशन

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

देश-विदेश

सिक्किम में मीथेन ब्लास्ट के बाद निर्माणाधीन सुरंग में फंसे 27 मजदूर,7 मजदूरों की मौत, 20 को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

पहले 17 मजदूरों के फंसने की खबर आई थी, जांच में 27 के फंसे होने की बात सामने आई

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

देश-विदेश

दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हिंसक प्रदर्शन पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई, हिंसा करने वालों पर FIR दर्ज

पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान का केस दर्ज