पचास लाख रुपए की ठगी मामले में सूरत साइबर सिटी पुलिस ने बेंगाबाद के बिशनपुर गांव...

साइबर क्राइम

पचास लाख रुपए की ठगी मामले में सूरत साइबर सिटी पुलिस ने बेंगाबाद के बिशनपुर गांव से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई के लिए सूरत रवाना हो गई

पचास लाख रुपए की ठगी मामले में सूरत साइबर सिटी पुलिस ने बेंगाबाद के बिशनपुर गांव से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: गुजरात के साइबर क्राइम थाना सूरत सिटी पुलिस ने शनिवार को झारखंड के गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में छापेमारी कर साईबर ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया.  पकड़े गए आरोपियों के नाम रूपलाल मंडल, पिता जागेश्वर मंडल और मुकेश मंडल, पिता भोला मंडल हैं. दोनों बिशनपुर गांव के रहने वाले हैं. पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई के लिए सूरत रवाना हो गई.

पूरा मामला सूरत का है. वहां एक व्यवसायी के बैंक खाते से 50 लाख रुपये की ठगी हुई थी. इस संबंध में साईबर क्राईम थाना सूरत सिटी में कांड संख्या 68/25 दर्ज किया गया था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस ठगी का तार झारखंड के बेंगाबाद से जुड़ा है.

इसके बाद सूरत सिटी पुलिस की टीम बेंगाबाद पहुंची. बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह और एसआई विजय कुमार मंडल के सहयोग से पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से दबोच लिया. छापेमारी में सूरत सिटी पुलिस से आई एसआई बी. बी. प्रजापति, एएसआई प्रताप सिंह और पुलिस कॉन्स्टेबल हार्दिक भी शामिल थे. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर ठगी के पूरे नेटवर्क और बाकी शामिल लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है.

यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड की डुडीया पंचायत के सरगांव व पतराटोली गांव बरसात में जान जोखिम में डाल नदी पार करने को मजबूर

संबंधित सामग्री

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड

आहार से दो नाबालिग भाइयों के शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुबह गांव के युवक से हुआ था विवाद, मिली थी धमकी, शाम को पानी में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

झारखंड

झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटी ‘लाश’ ने मचाया हड़कंप, पुलिस पहुंची तो खुला ऐसा राज कि...

किसी नवजात शिशु को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों में फेंक दिया गया था

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

झारखंड

चंदनकियारी में उमड़ा आस्था का सैलाब, बोलबम के जयघोष से गूंजा एनएच-218

दामोदर नदी से पवित्र जल उठाकर हजारों कांवरिया चिड़का धाम स्थित बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

चंदनकियारी बिजली सबस्टेशन डकैतीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एक सप्ताह के अंदर बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता, दो वाहन समेत भारी मात्रा में स्क्रैप तार बरामद

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

झारखंड

राजगंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, रैली में गूंजे ‘जय आदिवासी’ के नारे

समारोह की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुई