शेरघाटी: हाइवा में गिट्टी के नीचे छिपाकर लाई जा रही 4518 लीटर विदेशी शराब जब्त

शेरघाटी: हाइवा में गिट्टी के नीचे छिपाकर लाई जा रही 4518 लीटर विदेशी शराब जब्त

एसडीपीओ अजय प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया खुलासा, कोडरमा से पटना जा रही थी शराब की खेप

शेरघाटी हाइवा में गिट्टी के नीचे छिपाकर लाई जा रही 4518 लीटर विदेशी शराब जब्त

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

शेरघाटी/डेस्क:  मद्यनिषेध अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. बहेरा थाना गेट के सामने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 12 चक्का हाइवा (WB41J6755) से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है.

इस पूरे मामले का खुलासा एसडीपीओ अजय प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया. उन्होंने बताया कि वाहन के डाला में गिट्टी के नीचे छिपाकर Royal Wings Premium Whisky (180 एमएल) के 523 कार्टन रखे गए थे. बरामद शराब की कुल मात्रा 4518.720 लीटर है.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चालक प्रियांशु कुमार (28 वर्ष), पिता बुधन प्रसाद, निवासी संपन्हा, थाना महेशखूंट, जिला खगड़िया तथा उपचालक नीरज कुमार (32 वर्ष), पिता रमाकांत यादव, निवासी टाटा, थाना मानसी, जिला खगड़िया को गिरफ्तार किया है.

एसडीपीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि शराब की यह खेप कोडरमा से लाकर राजधानी पटना में डिलीवरी की जानी थी. मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए छापेमारी जारी है. बहेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: भागलपुर: फिंगरप्रिंट क्लोन बनाकर सरकारी योजनाओं की राशि उड़ाने वाला गिरोह बेनकाब, सीएसपी सेंटर से भारी सामान बरामद

संबंधित सामग्री

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार

RTE नामांकन को लेकर बिहार सरकार सख्त, डेडलाइन मिस होते ही एक्शन तय

बिहार में RTE के तहत निजी स्कूलों में 25% सीटों पर नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा की गई है। सरकार ने सभी स्कूलों को 13 अप्रैल 2026 तक Intake Capacity पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया है।

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

झारखंड

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

पायलट बनने का सपना अब बिहार में होगा पूरा, इस जिले में बनेगा देश का नया फ्लाइंग ट्रेनिंग हब

बिहार

पायलट बनने का सपना अब बिहार में होगा पूरा, इस जिले में बनेगा देश का नया फ्लाइंग ट्रेनिंग हब

वीरपुर बनेगा देश का नया फ्लाइंग ट्रेनिंग हब! पायलट ट्रेनिंग के साथ यहाँ स्काईडाइविंग और एयर स्पोर्ट्स भी शुरू होंगे। बिहार सरकार और ACI के बीच हुए इस समझौते से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

झारखंड

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी