वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट बेनकाब, 5 लोग गिरफ्तार.. संचालक फरार

वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट बेनकाब, 5 लोग गिरफ्तार.. संचालक फरार

वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा सेक्स रैकेट बेनकाब 5 लोग गिरफ्तार संचालक फरार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
वाराणसी में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया हैं. यह अवैध गतिविधि एक स्पा सेंटर की आड़ में संचालित की जा रही थी. पुलिस और SOG-2 की संयुक्त टीम ने जब रेड मारी, तो मौके पर युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. यह मामला राजातालाब क्षेत्र के कचनार इलाके का है, जहां ‘Aura Haven’ नाम से एक स्पा सेंटर संचालित हो रहा था. पुलिस को लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर इस जगह पर छापेमारी की गई.

रेड के दौरान मची अफरातफरी, 5 लोग हिरासत में
छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर में अफरातफरी का माहौल बन गया. मौके से संचालक फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने 3 युवतियों और 2 युवकों को हिरासत में ले लिया. अंदर कई छोटे-छोटे कमरे बने थे, जो रंगीन लाइटों से सजाए गए थे. तलाशी के दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक सामान मिले, जिनमें इस्तेमाल किए गए और बिना इस्तेमाल के कंडोम भी शामिल हैं. पुलिस ने सभी साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया.

किराए के मकान में चल रहा था पूरा खेल
जांच में सामने आया कि यह स्पा सेंटर एक किराए के मकान में चल रहा था. मकान मालिक मनोज गुप्ता ने यह जगह जौनपुर निवासी अनिल कुमार को करीब दो महीने पहले किराए पर दी थी. तभी से यहां संदिग्ध गतिविधियां बढ़ गई थी. पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों युवक आसपास के ही रहने वाले हैं. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी हैं. बता दें कि, इससे पहले भी वाराणसी के कैंट इलाके में पुलिस ने इसी तरह के एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. लगातार बढ़ते ऐसे मामलों को देखते हुए पुलिस अब और सख्त कार्रवाई कर रही हैं. 

यह भी पढ़े: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1600 अंक लुढ़का.. निफ्टी भी बुरी तरह टूटा
 
संबंधित सामग्री

BREAKING: हजारीबाग और बोकारो में ट्रेजरी से अवैध निकासी के बाद पलामू में भी अवैध निकासी के मिले संकेत

झारखंड

BREAKING: हजारीबाग और बोकारो में ट्रेजरी से अवैध निकासी के बाद पलामू में भी अवैध निकासी के मिले संकेत

प्रखंड सभागार में जेंडर रिसोर्स सेंटर की बैठक, महिलाओं-बच्चों के शोषण की रोकथाम को लेकर प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति बनी

झारखंड

प्रखंड सभागार में जेंडर रिसोर्स सेंटर की बैठक, महिलाओं-बच्चों के शोषण की रोकथाम को लेकर प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति बनी

सभी घरों पर बीएलओ की जानकारी वाली स्टीकर लगाना सुनिश्चित करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

झारखंड

सभी घरों पर बीएलओ की जानकारी वाली स्टीकर लगाना सुनिश्चित करें: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लिकेट की सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए–2 से अभिप्रमाणित अवश्य कर लें

पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रखंड कार्यालय पर बोला हमला, प्रदर्शन कर जताया व

झारखंड

पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने प्रखंड कार्यालय पर बोला हमला, प्रदर्शन कर जताया व

भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी

झारखंड

भरनो में पंचायत भवन से पीडीएस दुकान तक एलआरडीसी का औचक निरीक्षण, गंदगी व लापरवाही पर जताई नाराजगी