समस्तीपुर: परिदह गांव में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

समस्तीपुर: परिदह गांव में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

परिजनों का आरोप- पीट-पीट कर की गयी हत्या

समस्तीपुर परिदह गांव में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

अफरोज आलम/न्यूज11  भारत

समस्तीपुर/डेस्क: हसनपुर थाना क्षेत्र के परिदह गांव में सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान लरझा घाट थाना क्षेत्र के सखवा ग्राम निवासी अनिष कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से लैब संचालक बताया जाता है. राहगीरों ने सड़क किनारे उसका शव देखा तो घटना की जानकारी आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई.

बताया गया है कि मृतक युवक रात करीब 11.30 बजे हसनपुर बाजार स्थित अपने ग्लोबल डाइग्नोसिस्ट में जाँच कार्य समाप्त कर घर जा रहा था. इसी बीच परिदह पुल के निकट अज्ञात अपराधियों ने उसके सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दिया. घटनास्थल के पास ही हसनपुर थाने की पुलिस ने लैब संचालक अनीश की बुलेट बाइक को भी बरामद किया है. सड़क के किनारे गढढ़े में खड़ी बुलेट को खरही से ढका रहने और घटना स्थल पर खून का निशान नहीं रहने से प्रतित होता है कि अनिष की हत्या अपराधियों ने किसी दूसरे जगह कर परिदह पुल के निकट फेंक दिया है.

परिजनों ने आरोप लगाया है कि अनीश की पीट-पीटकर निर्ममता से हत्या की गई है. इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने हसनपुर–सखवा पथ को जाम कर दिया. जाम के दौरान लोगों ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों एवं फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाने की मांग की. उनका कहना था कि जब तक उच्च स्तरीय जांच नहीं होती, वे शव नहीं उठाने देंगे. इधर जाम की सूचना पर पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. फिलहाल सड़क जाम के कारण यातायात पूरी तरह बाधित है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी. शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने की प्रक्रिया चल रही है.

यह भी पढ़ें: मझगांव और कुमारडूंगी प्रखंड के राशन डीलरों को विधायक निरल पूर्ति ने की 4G ई पोस मशीनें वितरित

संबंधित सामग्री

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

बिहार के स्कूलों की बदलेगी सूरत! पढ़ाई को हाईटेक बनाएंगी 7 वैश्विक संस्थाएं

बिहार

बिहार के स्कूलों की बदलेगी सूरत! पढ़ाई को हाईटेक बनाएंगी 7 वैश्विक संस्थाएं

राज्य की शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की पहल पर गुरुवार को सात स्वैच्छिक संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया।

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

बिहार के इस रूट से चलेंगी 4 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया रूट और टाइम-टेबल

बिहार

बिहार के इस रूट से चलेंगी 4 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया रूट और टाइम-टेबल

श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे भागलपुर और रांची के बीच चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगी।