होली में भी एक्शन मोड में सहरसा पुलिस: ₹25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी सुमन साह...

होली में भी एक्शन मोड में सहरसा पुलिस: ₹25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी सुमन साह उर्फ बंजरंगी गिरफ्तार

होली में भी एक्शन मोड में सहरसा पुलिस ₹25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी सुमन साह उर्फ बंजरंगी गिरफ्तार

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  होली पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त करते हुए सहरसा पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. ₹25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी सुमन साह उर्फ बंजरंगी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया गया है.

बुधवार को सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा था.

उन्होंने बताया कि 3 मार्च 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस एवं जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने कहरा कुट्टी वार्ड संख्या-11 स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुमन साह उर्फ बंजरंगी को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर उसके ठिकाने से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 231/2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस के अनुसार सुमन साह उर्फ बंजरंगी कई गंभीर आपराधिक मामलों में फरार चल रहा था और उस पर ₹25,000 का इनाम घोषित था. उसके खिलाफ हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं.

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस गिरफ्तारी से जिले में विधि-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और लंबित मामलों के उद्भेदन में भी सहायता मिलेगी. साथ ही अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच पप्पू यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

संबंधित सामग्री

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

राजनीति

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

झारखंड

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

झारखंड

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी

क्राइम

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी