रोहतास: चार दिन से लापता छात्र का शव कुएं से बरामद, दोस्त की बर्थडे पार्टी के लिए घर से निकला था

रोहतास: चार दिन से लापता छात्र का शव कुएं से बरामद, दोस्त की बर्थडे पार्टी के लिए घर से निकला था

रोहतास चार दिन से लापता छात्र का शव कुएं से बरामद दोस्त की बर्थडे पार्टी के लिए घर से निकला था

अविनाश श्रीवास्तव/न्यूज11  भारत

रोहतास/डेस्क:  सासाराम. रोहतास जिले से एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. बीते चार दिनों से लापता युवक का शव सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक कुएं से बरामद हुआ. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना दिनारा थाना क्षेत्र के भलुनी पुल के समीप की बताई जाती है, जबकि मृतक की पहचान सूर्यपूरा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी राजेश सिंह के 18 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार सिंह के रूप में हुई है.

घटना के संदर्भ में परिजनों ने बताया कि मृतक विष्णु कुमार सिंह आईटीआई का छात्र था. बीते 8 जनवरी को वह अपने एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने की बात कहकर कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला, तो परिजनों ने सूर्यपूरा थाने में गुमशुदगी की एक प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी.

घटनास्थल पर जुटी भीड़ 

सोमवार को भलुनी पुल के समीप कुएं से शव मिलने की सूचना पर आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया. वहीं घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है और लोग इसे एक सुनियोजित हत्या बता रहे हैं.

परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

वहीं नौजवान युवक की संदिग्ध मौत से मां-बाप सदमे में हैं और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. दिनारा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा. फिलहाल मृतक के दोस्तों एवं अन्य संदिग्धों से पूछताछ चल रही है और मामले में हर बिंदुओं पर गहनता से जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: भरनो के अमलीया वन क्षेत्र से वन विभाग की टीम ने अवैध लकड़ी लदे ऑटो और तीन साइकिल को पकड़ा

संबंधित सामग्री

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता, झारखण्ड को फाइलेरिया मुक्त बनायेंगी: इरफ़ान अंसारी 

झारखंड

मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम की सफलता, झारखण्ड को फाइलेरिया मुक्त बनायेंगी: इरफ़ान अंसारी 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, भारत सरकार एवं इरफ़ान अंसारी ने किया वर्चुअल शुभारंभ   

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

देश-विदेश

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने तक लोकसभा नहीं जाएंगे स्पीकर ओम बिरला, कार्यवाही से बनाई दूरी 

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

झारखंड

भरनो में फाइलेरिया मुक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ अरुण कुमार सिंह हुए शामिल

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन,

झारखंड

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन