पुलिस कार्रवाई

राशन दुकान लूट की साजिश नाकाम, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 अपराधी गिरफ्तार; 2 फरार

5-6 हथियारबंद अपराधियों ने महुलपहाड़ी स्थित राशन दुकान में लूट की कोशिश की, मामले में पाकुड़िया थाने में केस दर्ज किया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
राशन दुकान लूट की साजिश नाकाम, अंतरराज्यीय गिरोह के 4 अपराधी गिरफ्तार; 2 फरार

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़िया थाना क्षेत्र के महुलपहाड़ी स्थित राशन दुकान में हथियार के बल पर लूट की कोशिश के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित SIT ने महज पांच दिनों के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का उद्भेदन की गई . बीते 2 अक्टूबर को 5-6 हथियारबंद अपराधियों ने महुलपहाड़ी स्थित राशन दुकान में लूट की कोशिश की थी. मामले में पाकुड़िया थाना कांड संख्या 71/2026 दर्ज किया गया था.

एसआईटी ने सूचना के आधार पर अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी करते हुए चार आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए. 

एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों के पास से   एक पिस्टल, दो देसी कट्टा, सात जिंदा गोलियां, तीन मोबाइल फोन और घटना में उपयोग मोटरसाइकिल बरामद की गई है.

गिरफ्तार आरोपियों में कोलेश हांसदा (22), हेमलाल हेम्ब्रम (20), रामरंजन महतो (20) और सियान महतो (19) शामिल हैं. इनमें दो आरोपी पाकुड़ जिले के महेशपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि दो आरोपी पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के निवासी बताए गए हैं....जबकि फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें: चाईबासा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ऑटो ने साइकिल को मारी टक्कर, मां की दर्दनाक मौत, बेटी की हालत नाजुक

संबंधित सामग्री

झारखंड कैबिनेट ने 41 प्रस्तावों को दी मंजूरी, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

झारखंड कैबिनेट ने 41 प्रस्तावों को दी मंजूरी, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

झारखंड कैबिनेट ने 41 प्रस्तावों को मंजूरी दी। कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ाने, विकास योजनाओं और 2027 के अवकाश कैलेंडर को स्वीकृति मिली।

18 November 2026
राजगंज थाना क्षेत्र के दलूडीह स्थित बिटिया मैरिज हॉल के पीछे झाड़ियों में मिला अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव, इलाके में सनस

राजगंज थाना क्षेत्र के दलूडीह स्थित बिटिया मैरिज हॉल के पीछे झाड़ियों में मिला अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव, इलाके में सनस

राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया

18 November 2026
पेसा कानून को लेकर लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर ने कैरो और भंडरा प्रखंड मुख्यालय में की बैठक

पेसा कानून को लेकर लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर ने कैरो और भंडरा प्रखंड मुख्यालय में की बैठक

डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि पेसा कानून आदिवासी समाज की आत्मा है, यह कानून ग्राम सभा को सबसे बड़ी ताकत देता है

18 November 2026
COTPA एक्ट के तहत बेंगाबाद बाजार में चला चेकिंग अभियान, कई दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

COTPA एक्ट के तहत बेंगाबाद बाजार में चला चेकिंग अभियान, कई दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

कुछ दुकानदार बिना चेतावनी वाले तंबाकू उत्पाद बेच रहे थे, तो कुछ दुकानदार शिक्षण संस्थानों के समीप तंबाकू बेचते पाए गए

18 November 2026
झारखंड मंत्रालय में प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने CM हेमंत सोरेन को विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ समारोह का दिया आमंत्रण

झारखंड मंत्रालय में प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने CM हेमंत सोरेन को विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ समारोह का दिया आमंत्रण

झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर 22 नवंबर 2026 के वर्षगांठ समारोह का निमंत्रण दिया।

18 November 2026