राजू राज/न्यूज11 भारत
दानापुर/डेस्क: पटना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है. मनेर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर पुलिस ने करारा प्रहार करते हुए आरोपी गिरफ्तार किया हैं . जहां पटना नगर पुलिस (पश्चिमी) ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए मनेर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर गठित छापामारी दल ने सादिकपुर बगीचा निवासी नागेंद्र राय पप्पू (उर्फ ज्वेलर) राय को उनके घर से गांजा, चिलम, गोला, नकद राशि और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया.छापेमारी के दौरान पुलिस ने 01 किलोग्राम 210 ग्राम गांजा, 150 पीस चिलम, 438 पीस गोला, ₹25,540 नकद और 01 मोबाइल बरामद किया. इस संबंध में मनेर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगी है. पुलिस की तत्परता और सख्ती से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.
यह भी पढ़ें: बलियापुर में कृषि पाठशाला निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, स्थल निरीक्षण भी किया गया