कुशेश्वरस्थान में पुलिस को बड़ी सफलता, 12 चक्का ट्रक से 3293 लीटर विदेशी शराब जब्त

कुशेश्वरस्थान में पुलिस को बड़ी सफलता, 12 चक्का ट्रक से 3293 लीटर विदेशी शराब जब्त

कुशेश्वरस्थान में पुलिस को बड़ी सफलता 12 चक्का ट्रक से 3293 लीटर विदेशी शराब जब्त

न्यूज11  भारत

कुशेश्वरनाथ/डेस्क: जिले में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में पुलिस की नजर पड़ते ही 12 चक्का ट्रक लेकर भाग रहे शराब तस्कर का ट्रक अनियंत्रित होकर बलहा के पास सड़क से नीचे पलट गया.

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि खलासी बिट्टू को पुलिस ने घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया. दुर्घटना में घायल खलासी को पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.

पुलिस द्वारा ट्रक की तलाशी लेने पर सीमेंट से बनी ईंटों के नीचे छुपाकर रखी गई हरियाणा निर्मित 3293 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. जब्त शराब की अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है. शराब राजस्थान नंबर के 12 चक्का ट्रक में लदी हुई थी.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार खलासी से पूछताछ के दौरान कई स्थानीय शराब तस्करों के नाम सामने आए हैं, जिसके आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

पुलिस ने ट्रक और शराब को जब्त कर कुशेश्वरस्थान थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. वहीं फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

यह भी पढ़ें: छपरा में फर्जी आईएएस बनकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा युवक हुआ गिरफ्तार, टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज

संबंधित सामग्री

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

देश-विदेश

असम के मुख्‍यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार

हिरासत में हुई मौत के मामलों पर ज्यूडिशियल इंक्वायरी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने गृह सचिव से किया सवाल

झारखंड

हिरासत में हुई मौत के मामलों पर ज्यूडिशियल इंक्वायरी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने गृह सचिव से किया सवाल

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

झारखंड

मानव वन्य-प्राणी संघर्ष की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता दें - संजीव कुमार प्रधान मुख्य वन संरक्षक

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

झारखंड

बगोदर में बाल विवाह मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता कार्यशाला, सामूहिक शपथ दिलाई गई

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी

झारखंड

चंदवा: आमजन की मांग पर शुरू हुई बुध बाजार हाट की जमीन की मापी