टक्कर के बाद ट्रक बना आग का गोला… 20 वर्षीय चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, गया में मातम

टक्कर के बाद ट्रक बना आग का गोला… 20 वर्षीय चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत, गया में मातम

ओडिशा के सुंदरगढ़ में ट्रक और टिप ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी भीषण आग में बिहार के गया निवासी 20 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर से गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

टक्कर के बाद ट्रक बना आग का गोला… 20 वर्षीय चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत गया में मातम

टक्कर के बाद ट्रक बना आग का गोला |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

राहुल कुमार / गया जी - उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के हेमगिर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक और टिप ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर के बाद ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरा वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया।

हाईलाइट्स:

  • ओडिशा के सुंदरगढ़ में भीषण सड़क हादसा
  • ट्रक और टिप ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर
  • टक्कर के बाद ट्रक में लगी भीषण आग
  • बिहार के गया निवासी 20 वर्षीय चालक की जिंदा जलकर मौत
  • शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजन बेहाल

 खदान जाते समय हुआ हादसा, टक्कर से भड़की आग

जानकारी के अनुसार ट्रक (नंबर OD-16M-6089) खदान की ओर लोडिंग के लिए जा रहा था। इसी दौरान गोपालपुर स्थित DBL कार्यालय के पास सामने से आ रहे टिप ट्रेलर (नंबर OD-16P-5925) से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रक के अगले हिस्से में तुरंत आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग पूरे वाहन में फैल गई।

केबिन में फंसा रह गया चालक, जिंदा जलकर मौत

ट्रक चालक मनीष कुमार (20 वर्ष), निवासी केवला कला टोला, लुमडीह (जिला गया, बिहार) केबिन में ही फंस गया। आग इतनी तेजी से फैली कि उसे बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला और वह जिंदा जलकर मौके पर ही दम तोड़ बैठा। कुछ ही मिनटों में ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

ग्रामीणों की कोशिश नाकाम, पुलिस ने शुरु की जांच

घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना पर हेमगिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

शनिवार को जब मृतक का शव उसके पैतृक गांव केवला कला टोला, लुमडीह (गया) पहुंचा तो पूरे गांव में मातम पसर गया। शव की हालत देखकर परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। मनीष परिवार का कमाऊ सदस्य था, जिसकी मौत से घर की आर्थिक और भावनात्मक स्थिति टूट गई है।

तेज रफ्तार को माना जा रहा हादसे का कारण

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। दोनों वाहनों की तकनीकी जांच भी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें - निशांत की सद्भाव यात्रा का आगाज कल से, पटना से चंपारण तक मिनट-टू-मिनट मेगा रोडमैप हुआ तैयार, देखें पूरी रिपोर्ट

संबंधित सामग्री


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

 गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

राजनीति

गृह विभाग का बड़ा फैसला, बिहार में 61 डीएसपी अफसरों का ट्रांसफर, पुलिस महकमे में हलचल

बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 61 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। नई पोस्टिंग में साइबर क्राइम, विशेष निगरानी और जिला पुलिस व्यवस्था पर खास फोकस दिख रहा है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

राजनीति

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार