नवादा: जमीन विवाद में युवक की हत्या, 5 माह की गर्भवती पत्नी ने परिवार के सदस्यों पर लगाए आरोप

नवादा: जमीन विवाद में युवक की हत्या, 5 माह की गर्भवती पत्नी ने परिवार के सदस्यों पर लगाए आरोप

नवादा जमीन विवाद में युवक की हत्या 5 माह की गर्भवती पत्नी ने परिवार के सदस्यों पर लगाए आरोप

रंजन सिन्हा/न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क: नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधो बीघा गांव में रविवार देर रात एक युवक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान 25 वर्षीय राहुल कुमार उर्फ त्रिलोकी कुमार, पिता अर्जुन यादव के रूप में हुई है. शव के गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं.

मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. मृतक की पत्नी प्रीति कुमारी जो पांच माह की गर्भवती है, ने हत्या का आरोप मृतक के बड़े भाई और कुछ अन्य सदस्यों पर लगाया है. 

प्रीति कुमारी ने बताया कि गर्भावस्था के कारण उनके पति ने उन्हें मायके में रहने के लिए भेज दिया था. रविवार रात से उनके पति का फोन नहीं लग रहा था और सोमवार को पता चला कि उनके पति की मौत हो गई है.

प्रीति के अनुसार, राहुल का अपने बड़े भाई से लंबे समय से जमीन-जायदाद को लेकर विवाद चल रहा था. इस विवाद में कई बार मारपीट भी हुई थी. प्रीति ने आशंका जताई है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते ही राहुल की हत्या की गई है.

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज  किया जा रहा है और पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है. 

यह भी पढ़ें: खुशियां दहशत में बदलीं, गया में दहेज के लिए बरातियों का उत्पात, शादी टूटी, कई घायल

संबंधित सामग्री

रांची में हुए लूटकांड का खुलासा, कोतवाली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध

झारखंड

रांची में हुए लूटकांड का खुलासा, कोतवाली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध

बड़ा तालाब के पास हुई थी लूट की घटना, लूट का सामान बरामद

कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

देश-विदेश

कल दिल्ली में संसद मार्च और किसानों का जत्था पहुंचा शंभु बॉर्डर, दिल्ली में पुलिस ने सम्भाला मोर्चा

किसानों की संख्या और प्रस्तावित दिल्ली महापंचायत को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

झारखंड

रिश्वत मांगने के आरोप में ओरमांझी थाने के मुंशी निलंबित, ट्रक ड्राइवर से मांगी थी रिश्वत

सिल्ली डीएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई कार्रवाई

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

खेतको में सड़क, पोखरिया में स्वास्थ्य केंद्र की विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी आधारशिला

आवागमन और स्वास्थ्य दोनों का स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

झारखंड

रजरप्पा में टेम्पू चालकों ने कायम की मिसाल, श्रमदान कर दुरुस्त की जर्जर सड़क

रेलवे क्रॉसिंग मार्ग की हालत से परेशान होकर खुद संभाली कमान