न्यूज11 भारत
नवादा/डेस्क: बिहार के नवादा में नगर परिषद के उप चेयरमैन कंचन विश्वकर्मा के घर चोरी की घटना सामने आई है. पुलिस को इस मामले की जानकारी सोमवार को मिली, जब परिवार के सदस्य बनारस से लौटे. यह घटना नहीं पूरे इलाका में सनसनी फैला दिया है.
उप चेयरमैन कैलाश विश्वकर्मा ने बताया कि चोरों ने घर से 50,000 रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, पत्नी का मन टीका और अन्य कीमती सामान चुरा लिए. चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 2 से 3 लाख रुपये आंकी गई है. वहीं घटना के बाद आगे की जांच में पुलिस छूट गई है. सोमवार को इसकी पूरी जानकारी दी गई है. परिवार के सदस्य घर में नहीं थे तभी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.
यह घटना तब सामने आई जब कैलाश विश्वकर्मा का बेटा उत्तर प्रदेश के बनारस से नवादा लौटा. उन्होंने देखा कि घर में चोरी हो चुकी है. बताया जा रहा है कि यह पांच मंजिला मकान है, जिसमें चार मंजिलों पर परिवार के सदस्य रहते हैं.
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. उन्होंने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: पूर्णिया में सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली वारदात, एक आरोपी गिरफ्तार