नालंदा: रहुई के सोहसराय हाल्ट के पास बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात, जमकर की गोलीबारी और मारपीट

नालंदा: रहुई के सोहसराय हाल्ट के पास बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात, जमकर की गोलीबारी और मारपीट

नालंदा रहुई के सोहसराय हाल्ट के पास बदमाशों ने जमकर मचाया उत्पात जमकर की गोलीबारी और मारपीट

हर्ष कुमार/न्यूज11  भारत 

नालंदा/डेस्क: रहुई थाना क्षेत्र के सोहसराय हाल्ट के पास उस वक्त दहशत फैल गई, जब हथियार से लैस नकाबपोश हमलावरों ने मिक्चर प्लांट पर चढ़कर जमकर गोलीबारी और मारपीट की. इस घटना में एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा व्यक्ति मारपीट में जख्मी हो गया. घटना के संबंध में घायल राजेश यादव के भाई ने बताया कि राजेश यादव सोहसराय रेलवे गुमटी के पास स्थित मिक्चर प्लांट पर बैठे हुए थे. तभी कई की संख्या में नकाबपोश बदमाश हथियारों के साथ वहां पहुंचे और अचानक गोलीबारी शुरू कर दी. प्राथमिक जांच में घटना के पीछे पंचायती से जुड़ा विवाद सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि देर रात मनीष चौधरी और राजा ठाकुर के बीच एक चाय दुकान पर मामूली विवाद हुआ था. इसी विवाद को लेकर हुई पंचायत में राजेश यादव भी शामिल थे. पंचायत में शामिल होने से नाराज बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. सूत्रों के अनुसार, इससे पहले भी देर रात गोलीबारी की एक और घटना हुई थी.घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए गए हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. फिलहाल एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

यह भी पढ़ें: बुढ़मू: सनराइज पब्लिक स्कूल उमेडंडा ने धूमधाम से मनाया 11वां वार्षिकोत्सव

संबंधित सामग्री

लेवी वसूली के मामले में जेल में बंद टीएसपीसी माओवादी साहिल अंसारी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज  

झारखंड

लेवी वसूली के मामले में जेल में बंद टीएसपीसी माओवादी साहिल अंसारी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज  

सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर जमकर बरसे

राजनीति

सम्मान समारोह में सासाराम पहुंचे संजय सरावगी, विपक्ष पर जमकर बरसे

अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

झारखंड

अबुआ अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी से की मुलाकात

झारखंड में पर्यावरण संरक्षण में कोयला उपक्रमों की भविष्य की भूमिका पर हुई सार्थक चर्चा

देवघर: जनता दरबार में जन समस्याओं के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

झारखंड

देवघर: जनता दरबार में जन समस्याओं के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

अपर समाहर्ता ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान

भरनो प्रखंड के वनटोली में प्रेम सागर फाउंडेशन व राज विद्या केंद्र के नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ

झारखंड

भरनो प्रखंड के वनटोली में प्रेम सागर फाउंडेशन व राज विद्या केंद्र के नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ