अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान...

अब वो हमारे लिए मर चुकी है... प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी, श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार !

मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह करने वाली युवती को समाज ने जीते जी मृत घोषित कर दिया। परिवार ने सामाजिक दबाव में बेटी की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर पुतले का दाह संस्कार किया।

अब वो हमारे लिए मर चुकी है प्रेम विवाह के बाद बेटी की निकाली गई अर्थी श्मशान में किया पुतले का दाह संस्कार

AI द्वारा निर्मित सांकेतिक तस्वीर । |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क

चंद्र प्रकाश / मुजफ्फरपुर - मुजफ्फरपुर में सामाजिक क्रूरता की पराकाष्ठा, प्रेम विवाह करने पर बेटी को जीते जी मृत घोषित किया गया। मुजफ्फरपुर जिले के मड़वन प्रखंड से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने आधुनिक समाज और मानवीय संवेदनाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रेम विवाह करने वाली एक युवती को उसके परिवार और समाज ने जीते जी मृत मान लिया। इतना ही नहीं, गांव में उसकी प्रतीकात्मक अर्थी निकाली गई और पुतले का दाह संस्कार कर बेटी से रिश्ता खत्म करने की घोषणा कर दी गई।

हाईलाइट्स - 

  • प्रेम विवाह करने पर युवती को जीते जी मृत घोषित किया गया
  • गांव में निकाली गई प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा
  • समाज में वापसी के लिए परिवार पर डाली गई शर्त
  • पुतले का दाह संस्कार कर तोड़ा रिश्ता

प्रेमी संग गई थी युवती, कोर्ट में पति के साथ रहने की जताई इच्छा

मामला करजा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पहले युवती अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवती को बरामद किया। कोर्ट में पेशी के दौरान युवती ने खुद को बालिग बताते हुए अपने पति के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। युवती ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के वरीय अधिकारियों को भी अपनी सुरक्षा और अपनी मर्जी से विवाह करने की जानकारी दी थी।

समाज ने रखा क्रूर फरमान, परिवार ने मजबूरी में निभाई रस्म

बेटी के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों का गांव में सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने परिवार के सामने समाज में दोबारा शामिल होने के लिए एक अमानवीय शर्त रखी— बेटी को मृत मानकर उसका अंतिम संस्कार करना होगा। मजबूरी में परिवार ने युवती का प्रतीकात्मक पुतला बनाया, उसे अर्थी पर सजाया गया और हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार गांव से श्मशान घाट तक अंतिम यात्रा निकाली गई। श्मशान पहुंचकर परिजनों ने पुतले को मुखाग्नि दी और बेटी से हमेशा के लिए संबंध खत्म करने की घोषणा कर दी।

मुखिया ने की पुष्टि, पुलिस ने कहा— आधिकारिक जानकारी नहीं

स्थानीय मुखिया विकास कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि की है। वहीं करजा थानाध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि युवती का बयान पहले ही दर्ज किया जा चुका है, लेकिन इस तरह के प्रतीकात्मक दाह संस्कार की आधिकारिक जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।

इसे भी पढ़ें - सम्राट सरकार का सख्त आदेश: 30 दिन में काम नहीं तो 31वें दिन अफसर सस्पेंड!

संबंधित सामग्री

रिविलगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार,फायरिंग का बड़ा खुलासा

क्राइम

रिविलगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी की बाइक, अवैध हथियार व कारतूस बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार,फायरिंग का बड़ा खुलासा

रिविलगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक और अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पटना-हाजीपुर रूट वालों की किस्मत चमकने वाली है! गंगा नदी पर बन रहे नए फोर-लेन पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट

बिहार

पटना-हाजीपुर रूट वालों की किस्मत चमकने वाली है! गंगा नदी पर बन रहे नए फोर-लेन पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट

गंगा पर गांधी सेतु के समानांतर बन रहे नए फोर-लेन पुल का 73% काम पूरा। ₹2926 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से 2027 में उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच ट्रैफिक जाम खत्म होगा और सफर आसान हो जाएगा।

दहेज प्रताड़ना के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में पलंग पर मिला शव, ससुराल पक्ष फरार, जांच जारी

क्राइम

दहेज प्रताड़ना के बीच विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में पलंग पर मिला शव, ससुराल पक्ष फरार, जांच जारी

सुपौल के भीमनगर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय विवाहिता शाहिदा अंजुम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष फरार है और पुलिस जांच कर रही है।

बिहार में जमीनी विवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी, आज से राजस्व महाअभियान हुआ शुरू, रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर

बिहार

बिहार में जमीनी विवाद खत्म करने की बड़ी तैयारी, आज से राजस्व महाअभियान हुआ शुरू, रविवार को भी खुलेंगे दफ्तर

बिहार में आज से 17 जून तक राजस्व महाअभियान चलेगा, जिसमें रविवार को भी काम होगा. मंत्री दिलीप जायसवाल ने जमीन सुधार के साथ 15 जून के बाद 8054 राजस्व कर्मचारियों व क्लर्कों की बहाली का ऐलान किया है.

प्रेमी-प्रेमिका घर से हुए फरार, सुबह खुला 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का राज, पूरी स्टोरी  क्राइम से लेकर ट्वीस्ट तक !

क्राइम

प्रेमी-प्रेमिका घर से हुए फरार, सुबह खुला 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का राज, पूरी स्टोरी क्राइम से लेकर ट्वीस्ट तक !

लखीसराय के आदर्श लक्ष्मीपुर गांव में 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव बथान से मिलने पर सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही