मनीष कुमार/न्यूज11 भारत
मोतिहारी/डेस्क: डुमरियाधाट थाना पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर मौत के सौदागर के घर रामपुर खजुरिया गांव निवासी बिनोद सिंह के घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली उपभोक्ता सामग्री बरामद किया है. उक्त जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है. उन्होंने बताया छापेमारी के दौरान पुलिस ने बिट हेयर रिमूवर क्रीम 440 पीस, पतंजलि मधू-510 पीस, डाबर मधु-495 पीस,फॉरचून तेल-192 बोतल,तेल जैसा तरल पदार्थ -4 टीन,बीट स्टीकर एवं पतंजलि स्टीकर -3210 पीस,डाबर हनी स्टीकर-2260 पीस सहित फॉरचून आयल स्टीकर एवं फॉरचून तेल का खाली बोतल बरामद किया है जिसका विधिवत जप्ती सूचि बनाकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
यह भी पढ़ें: सिमडेगा: जैक मैट्रिक में 8757 परीक्षार्थी 21 परीक्षा केंद्रों और इंटरमीडिएट के 6013 परीक्षार्थी 5 परीक्षा केंद्रों में लिखेंगे परीक्षा