साइबर क्राइम

गूगल पे ठीक कराने के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक, 1.35 लाख की साइबर ठगी; हुसैनाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज

मोबाइल एक घंटे तक हैक कर बैंक खाते से तीन बार में 85 हजार, 35 हजार और 14,999 रुपये की निकासी हुई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गूगल पे ठीक कराने के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक, 1.35 लाख की साइबर ठगी; हुसैनाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज

विकास कुमार/न्यूज11  भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद मे गूगल पे की तकनीकी समस्या दूर कराने के नाम पर साइबर ठगों ने एक दुकानदार के बैंक खाते से 1 लाख 34 हजार 999 रुपये की निकासी कर ली. मामले में जवाहिर साव गली, वार्ड संख्या 08 निवासी दिनेश कुमार आनंद 54 वर्ष ने हुसैनाबाद थाना में दो अक्टूबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को उनकी दुकान में लगा गूगल पे स्कैनर काम नहीं कर रहा था. इसके बाद उन्होंने कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया. कुछ देर बाद नमन गुप्ता नामक व्यक्ति ने फोन कर व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजी और उसे डाउनलोड करने को कहा. फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल करीब एक घंटे तक हैक रहा. बाद में जांच करने पर उनके बैंक खाते से तीन बार में 85 हजार, 35 हजार और 14,999 रुपये की निकासी हुई. पीड़ित के अनुसार, HDFC बैंक खाता संख्या 5010XXXXXX8346 से 85 हजार रुपये महेन्द्र अहीरवार के नाम पर तथा SBI खाता संख्या 3081XXXX081 से 35 हजार और 14,999 रुपये साहीबा साहीबा के नाम पर ट्रांसफर किए गए. उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत संख्या 33410560018238 है. वही हुसैनाबाद पुलिस भुक्तभोगी के दिए आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन मे जुट गयी.

यह भी पढ़ें: पोटका विधायक संजीव सरदार ने किसानों व महिला स्वयं सहायता समूहों को अनुदान पर उपलब्ध कराए कृषि यंत्र

संबंधित सामग्री

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026
रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

रांची: रेस्टोरेंट में देर रात खूनी वारदात! ग्राहक ने वर्कर की गला रेतकर की हत्या 

नशे में चूर एक ग्राहक ने मामूली विवाद के बाद रेस्टोरेंट वर्कर की गला रेत कर हत्या कर दी.

18 November 2026
आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

आज रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी 

एंबुलेंस कर्मी अगस्त से अक्टूबर माह तक के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग कर रहे हैं.

18 November 2026