एंटी क्राइम जांच अभियान

खरसावां में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ युवक गिरफ्तार

एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान +2 हाईस्कूल के पास पकड़ा गया आरोपी, चाकू, मोबाइल और बाइक भी जब्त

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
खरसावां में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ युवक गिरफ्तार

मधु सुदन/न्यूज11 भारत 

सरायकेला/डेस्क: सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे एंटी क्राइम जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने +2 हाईस्कूल खरसावां के पास जांच के दौरान एक युवक को अवैध देशी कट्टा और लोडेड जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से एक धारदार चाकू, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रायजामा गांव निवासी 30 वर्षीय दुबु सरदार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 29 अक्टूबर 2026 को संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान की गई.

खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान +2 हाईस्कूल के पास संदिग्ध अवस्था में मौजूद दुबु सरदार की तलाशी ली गई. इस दौरान उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसमें एक जिंदा गोली लोड थी. इसके अलावा एक धारदार चाकू और गहरे नीले रंग का सैमसंग मोबाइल फोन भी मिला. पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल संख्या JH-05A-0678 को भी जब्त कर लिया.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में खरसावां थाना कांड संख्या 54/2026,  के तहत आयुध अधिनियम की धारा 25(1-एए)/26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया और वह इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से करने वाला था. थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की गश्ती और जांच अभियान लगातार जारी रहेगा. अवैध हथियार रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इस कार्रवाई में सरायकेला अंचल के पुलिस निरीक्षक राजेश टुडू, खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक हरेन्द्र प्रसाद सिंह, हवलदार अजय कुजूर, आरक्षी सनातन महतो और आरक्षी महेश रविदर शामिल थे.

यह भी पढ़ें: किरिबुरु में बंद क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, कार और लैपटॉप बरामद

संबंधित सामग्री

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

अब तक की कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज बरामद होने की भी सूचना है. वहीं करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

18 November 2026
रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026