भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो देसी कट्टा और खोखा बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो देसी कट्टा और खोखा बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई दो देसी कट्टा और खोखा बरामद पांच आरोपी गिरफ्तार

शंभू भगत/न्यूज11  भारत 

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर जिले के एकचारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी मोहनपुर गांव स्थित बजरंग बली मंदिर के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो देसी कट्टा और एक खाली खोखा बरामद किया है. इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है रात वाहन चेकिंग और गश्ती अभियान के दौरान की गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर गंभीर कांडों में फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बड़ी मोहनपुर गांव के बजरंग बली मंदिर के पास कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग एकत्र होकर गोलीबारी कर रहे हैं और इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं सूचना मिलते ही कहलगांव-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया तलाशी के दौरान उनके पास से दो देसी कट्टा और एक खाली खोखा बरामद किया गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमेश मंडल (उम्र करीब 40 वर्ष), राजेश कुमार (22 वर्ष), ज्योतिष मंडल (35 वर्ष), हरिकेतन मंडल (29 वर्ष) और रोहित कुमार (27 वर्ष) के रूप में की गई है. सभी आरोपी बड़ी मोहनपुर गांव, थाना एकचारी, जिला भागलपुर के निवासी बताए गए हैं.बरामदगी के संबंध में पुलिस ने बताया कि ज्योतिष मंडल के पास से एक खोखा बरामद हुआ, जबकि हरिकेतन मंडल और रोहित कुमार के पास से एक-एक लोहे का बना देसी कट्टा बरामद किया गया. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि उमेश मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है उसके खिलाफ एकचारी थाना में पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी और अन्य आपराधिक धाराएं शामिल हैं हालांकि अन्य आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से कोई आपराधिक इतिहास दर्ज नहीं होने की बात पुलिस ने कही है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके.इस कार्रवाई के बाद इलाके में दहशत का माहौल खत्म हुआ है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: लखीसराय: नगर परिषद लखीसराय की सशक्त स्थायी समिति में 2.02 अरब से अधिक का बजट पारित

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

झारखंड

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

राजनीति

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

झारखंड

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

झारखंड

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल