अभिषेक राज/न्यूज11 भारत
गयाजी/डेस्क: डेल्हा थाना क्षेत्र के धनिया बगीचा मोहल्ले में सोमवार रात प्रेम, रंजिश और आपसी विवाद के बीच गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई. पहले महादेव स्थान के पास दो पक्षों में कहासुनी और रोड़ेबाजी हुई, जिसे स्थानीय लोगों ने शांत कराया. लेकिन कुछ ही देर बाद घर लौट रहे अविनाश को रास्ते में घेरकर करीब 7 राउंड फायरिंग की गई. दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मगध मेडिकल से पटना रेफर किया गया है.
घटना को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी करण का अविनाश की बहन से प्रेम संबंध था और हाल ही में दोनों की शादी के बाद तनाव बढ़ा, जिसने हिंसक रूप ले लिया. वहीं, पीड़ित परिवार प्रेम प्रसंग से इनकार करते हुए इसे पुरानी रंजिश और जातीय विवाद बता रहा है.
स्थानीय लोगों का मानना है कि यह लड़कों के बीच बढ़ा मामूली विवाद था, जो अचानक हिंसा में बदल गया. पुलिस ने करण और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. मामले की सच्चाई अब जांच के बाद ही पूरी तरह सामने
यह भी पढ़ें: ऑर्केस्ट्रा में हुआ विवाद, पंचायती के दौरान किशोर को चाकू गोद कर उतारा मौत के घाट