समस्तीपुर में भू-माफियाओं की दबंगई! रंगदारी नहीं देने पर घर की चहारदीवारी गिराई

समस्तीपुर में भू-माफियाओं की दबंगई! रंगदारी नहीं देने पर घर की चहारदीवारी गिराई

समस्तीपुर में भू-माफियाओं की दबंगई रंगदारी नहीं देने पर घर की चहारदीवारी गिराई

अफरोज आलम/न्यूज11  भारत

समस्तीपुर/डेस्क:  जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मिल्की मोहल्ला वार्ड 14 में कथित भू माफिया और दबंगों के द्वारा रंगदारी नहीं देने पर घर की चहारदीवारी को तोड़े जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में सीताराम साह के पुत्र संतोष कुमार साह ने स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर कतिपय लोगों द्वारा मारपीट व निर्माणाधीन भवन में तोड़फोड़ करने की शिकायत की है. पीड़ित ने बताया कि उन्होंने मिल्की मोहल्ला वार्ड 14 में नीजी जमीन पर मकान का निर्माण करा रहे हैं. उसी निर्माणाधीन मकान में स्कूली  बच्चों काे कोचिंग भी पढ़ाते हैं. पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ अचानक घर आकर निर्माणाधीन भवन में तोड़फोड़ करने लगा. मकान की दीवार ध्वस्त कर दिया. इस दौरान विरोध करने पर  मारपीट के लिए उतारु हो गया. इससे पूर्व भी आरोपितों के द्वारा कई बार मकान के निर्माण में बाधा उत्पन्न की गयी है.पीड़ित द्वारा स्थानीय कथित दबंगो पर कई गंभीर आरोप लगाया है. इधर, मामला संज्ञान में आने के बाद  पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

यह भी पढ़ें: यूसीई कॉपरेटिव क्रेडिट सोसायटी चुनाव में पूर्व कोषाध्यक्ष उमा पदो भक्त हारे, मुकेश कुमार का सीट पर कब्जा

संबंधित सामग्री

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

झारखंड

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झारखंड

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

झारखंड

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

झारखंड

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच

झारखंड

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच