जमुई में सनसनी: बालू में मिली महिला की सिर कटी लाश, जांच में जुटी पुलिस

जमुई में सनसनी: बालू में मिली महिला की सिर कटी लाश, जांच में जुटी पुलिस

जमुई-लखीसराय सीमा के कुंदर बराज के पास बालू में दबा एक महिला का सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच में जुटी है, जबकि मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

जमुई में सनसनी बालू में मिली महिला की सिर कटी लाश जांच में जुटी पुलिस

बालू में मिली महिला की सिर कटी लाश |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

जमुई /  प्रवीण दुबे -  जमुई जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर जमुई-लखीसराय सीमा पर स्थित कुंदर बराज के पास बालू में दबा एक महिला का सिर कटा शव बरामद किया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने जब बालू के ढेर में संदिग्ध स्थिति देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Highlights- 

  • जमुई-लखीसराय सीमा के कुंदर बराज के पास बालू में दबा महिला का सिर कटा शव बरामद
  • स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को किया सील
  • सदर एसडीपीओ सतीश सुमन और अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे
  • FSL टीम ने मौके से जुटाए अहम साक्ष्य, जांच में तेजी लाई गई
  • शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया
  • मृतका की पहचान अब तक नहीं हो पाई, पुलिस जांच में जुटी
  • हत्या के कारणों और पहचान को लेकर कई एंगल से जांच जारी
बालू में दबा एक महिला का सिर कटा शव बरामद किया गया।

पुलिस टीम ने किया मौके का निरीक्षण

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर एसडीपीओ सतीश सुमन, टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहे। मजिस्ट्रेट सह प्रभारी अंचलाधिकारी किशल्य राज की निगरानी में शव को बालू से बाहर निकाला गया और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए और आसपास के इलाके की गहन जांच की। पुलिस ने हर संभावित एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि वारदात की सच्चाई सामने आ सके।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। शुरुआती जांच में शव किसी महिला का प्रतीत हो रहा है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लापता महिलाओं की जानकारी भी खंगाल रही है।

सदर एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और मृतका की उम्र को लेकर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस हत्या और पहचान दोनों को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है। इस वारदात ने पूरे इलाके में भय और चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है।

इसे भी पढ़ें -  sorry mummy; तुझे बहुत परेशान किया...मुझे माफ करना...मैं संभाल नहीं पाई..!सुसाइड नोट लिखकर फंदे पर लटक गई सृष्टि

संबंधित सामग्री

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath :  नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली,  14 को देगें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा !

राजनीति

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath : नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली, 14 को देगें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा !

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन तय हो गया है। अब सभी की नजर नए मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी है, जिस पर जल्द फैसला हो सकता है।

बिहार लव अफेयर मिस्ट्री: दूल्हा ढूंढ रहे थे घरवाले, नर्स जी रही थी गुप्त शादीशुदा ज़िंदगी

क्राइम

बिहार लव अफेयर मिस्ट्री: दूल्हा ढूंढ रहे थे घरवाले, नर्स जी रही थी गुप्त शादीशुदा ज़िंदगी

नवादा में नर्स युवती का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई है, जिसमें परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले में युवक के साथ पति-पत्नी बनकर रहने का खुलासा हुआ है, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है

Bihar new cm:  पटना पोस्टर ड्रामा: निशांत ‘फ्यूचर सीएम’, नीतीश का मिशन अभी अधूरा!

बिहार

Bihar new cm: पटना पोस्टर ड्रामा: निशांत ‘फ्यूचर सीएम’, नीतीश का मिशन अभी अधूरा!

बिहार की राजधानी पटना में लगे पोस्टरों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है, जिसमें निशांत कुमार को भविष्य का मुख्यमंत्री बताया गया है।पोस्टर में नीतीश कुमार के “अधूरे मिशन” का जिक्र होने से सियासी चर्चाएं और

Bihar news : इलाज या मजाक ? दरोगा के टूटे पैर में कार्टून और पाइप बांधकर शिवहर सदर अस्पताल में किया ‘ट्रीटमेंट’

बिहार

Bihar news : इलाज या मजाक ? दरोगा के टूटे पैर में कार्टून और पाइप बांधकर शिवहर सदर अस्पताल में किया ‘ट्रीटमेंट’

शिवहर सदर अस्पताल में दरोगा के टूटे पैर के इलाज में कार्टून और ड्रिप पाइप के इस्तेमाल का वीडियो वायरल हो गया है।

 Bihar news:  बिहार में कक्षा 3 के छात्रों का मिडलाइन सर्वे शुरु, 38 जिलों के 489 स्कूल शामिल

बिहार

Bihar news: बिहार में कक्षा 3 के छात्रों का मिडलाइन सर्वे शुरु, 38 जिलों के 489 स्कूल शामिल

बिहार में कक्षा 3 के बच्चों के बुनियादी भाषा और गणितीय ज्ञान का आकलन करने के लिए “परख” मिडलाइन सर्वे 9-10 अप्रैल को आयोजित हो रहा है।पहली बार डिजिटल माध्यम से हो रहे इस सर्वे में 38 जिलों के 489 स्कूल