सहरसा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, पैसे वापस मांगने पर युवक पर हमला

सहरसा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, पैसे वापस मांगने पर युवक पर हमला

सहरसा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट पैसे वापस मांगने पर युवक पर हमला

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क:  सहरसा के शंकर चौक पर मंगलवार को जमीन विवाद और पैसों की लेन-देन को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान गांधी पथ निवासी मोहम्मद इरशाद आलम के रूप में हुई है, जिनका इलाज सदर अस्पताल सहरसा में चल रहा है.

पीड़ित मोहम्मद इरशाद आलम ने बताया कि करीब सात महीने पहले उन्होंने दुकान दिलाने के नाम पर आशीष मिश्रा, शहाबुद्दीन और खुर्शीद को पांच लाख रुपये दिए थे. बाद में जिस जमीन पर दुकान देने की बात कही गई थी, वह विवादित निकली. इसके बाद उन्होंने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे.

इरशाद आलम का आरोप है कि पैसे की मांग करने पर आरोपी पहले टालमटोल करते रहे. मंगलवार को शंकर चौक पर मुलाकात के दौरान पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. आरोप है कि आशीष मिश्रा, शहाबुद्दीन और खुर्शीद ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से आवेदन लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: दानापुर के झुनझुन रोड मोड़ से इमलीतल मोड़ तक अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

संबंधित सामग्री

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

झारखंड

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

झारखंड

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

झारखंड

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

सहरसा में दिशा समिति की बैठक, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने के दिए गए निर्देश

बिहार

सहरसा में दिशा समिति की बैठक, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने के दिए गए निर्देश