राजीव कुमार/न्यूज11 भारत
पूर्णिया/डेस्क: पूर्णियां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भवानीपुर से गायब हुई लड़की को बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रह्लाद कुमार जायसवाल (62) के रूप में हुई है, जो गुंडा चौक, थाना सदर का रहने वाला है.
वहीं पुलिस ने उसके घर से एक लोडेड देसी कट्टा, दो रिवाल्वर, 157 जिन्दा कारतूस, 7 खोखा, नकद 5,80,250/- रुपये एवं अन्य सामान बरामद किया है.
बताते चलें कि उक्त लड़की करीब 13 माह पहले घर से गायब हो गई थीं जिसे पूर्णिया में प्रह्लाद जायसवाल को बेच दिया गया था. जिसके बाद देर रात कल पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर करवाई करते हुए लड़की को बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
यह भी पढ़ें: अवैध निजी अस्पताल में नवविवाहिता के मौत के बाद प्रशासन ने किया सील