रोहतास के नासरीगंज में जमीनी विवाद में चली गोली, एक निर्दोष व्यक्ति की मौत

रोहतास के नासरीगंज में जमीनी विवाद में चली गोली, एक निर्दोष व्यक्ति की मौत

रोहतास के नासरीगंज में जमीनी विवाद में चली गोली एक निर्दोष व्यक्ति की मौत

विकास कुमार/न्यूज11  भारत  

रोहतास/डेस्क:  जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के लाला अतिमि गांव मे जमीनी विवाद को ले कर दो पक्षों के बीच उतपन्न विवाद में शनिवार को ताबड़तोड़ हुई गोलीबारी में एक निर्दोष मजदूर की गोली लगने से मौत हो गई. मृतक़ की पहचान  अरविंद कुमार सिंह पिता कमल कुमार सिंह के रूप में हुई .मृतक़ दो पक्षों के बीच उतपन्न विवाद में बीच बचाव कर रहा था कि उसी क्रम में चली गोली उसके पेट में जा लगी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में ग्रामीणों ने आनन फानन में उसे रेफरल अस्पताल इलाज के लिए ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही मदन लाल की लगभग पांच से सात बीघा भूमि है. जिसे क़ई लोगों से उनके द्वारा विक्रय किया गया है. उक्त विवाद लाल बाबू सिंह, हजारी सिंह, कामेश्वर सिंह, व अन्य बनाम उमेश मास्टर, मिथिलेश कुमार, अरुण कुमार के बीच पांच वर्षो से भी अधिक से चला आ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि उमेश मास्टर, मिथिलेश कुमा  व अरुण कुमार उक्त खेत को उनके पक्ष द्वारा जुताई शुरू की गई थी. उसी क्रम में दूसरे पक्ष ने ऊक्त घटना को अंजाम दिया.

बिक्रम गंज एएसपी ने बताया किया कि उक्त घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से तीन देशी कट्टा, छह तीन सौ पंद्रह बोर का खोखा, दस जिंदा कारतूस, जिसमें आठ बंदूक के ,एक 315  बोर के, एक मिस फायर के जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. इस संबंध में दर्जनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जल्द ही मामले का उद्वेदन होगा.

यह भी पढ़ें: जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर अपर समाहर्ता ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संबंधित सामग्री

अहिल्यापुर के पांडेयडीह छिन्नमस्तिका मंदिर में वार्षिक पूजा कल , भव्य मेले की तैयारी पूरी

झारखंड

अहिल्यापुर के पांडेयडीह छिन्नमस्तिका मंदिर में वार्षिक पूजा कल , भव्य मेले की तैयारी पूरी

धनबाद: डीसी व एसएसपी ने किया वायरलेस, सीसीटीवी कंट्रोल व रिकॉर्ड रूम निर्माण कार्य का निरीक्षण

झारखंड

धनबाद: डीसी व एसएसपी ने किया वायरलेस, सीसीटीवी कंट्रोल व रिकॉर्ड रूम निर्माण कार्य का निरीक्षण

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, भारी बर्फबारी से  4 NH सहित कई सड़कें बंद

देश-विदेश

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, भारी बर्फबारी से  4 NH सहित कई सड़कें बंद

बहरागोड़ा: प्रधानाध्यापक को नीम के पेड़ से बांधकर पीटा, जातिसूचक गालियां दीं; पांच आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

बहरागोड़ा: प्रधानाध्यापक को नीम के पेड़ से बांधकर पीटा, जातिसूचक गालियां दीं; पांच आरोपी गिरफ्तार

हुसैनाबाद में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई

झारखंड

हुसैनाबाद में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई