बेगूसराय में भू माफियाओं का आतंक, 50 लाख रुपया रंगदारी नहीं देने पर जेसीबी से ध्वस्त की चहारदीवारी

बेगूसराय में भू माफियाओं का आतंक, 50 लाख रुपया रंगदारी नहीं देने पर जेसीबी से ध्वस्त की चहारदीवारी

बेगूसराय में भू माफियाओं का आतंक 50 लाख रुपया रंगदारी नहीं देने पर जेसीबी से ध्वस्त की चहारदीवारी

संजय कुमार/न्यूज11  भारत 

बेगूसराय/डेस्क: बेगूसराय जिला अंतर्गत लाखो थाना क्षेत्र के मस्ती फतेहपुर टॉल टैक्स, से दो किलो मीटर पूरब चट्टी रोड निवासी राजकुमार गुप्ता पिता स्वर्गीय कृष्ण प्रसाद की निजी ज़मीन पर, कल रात्रि लगभग 9 बजे दर्जनों की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने, जमीन की घेराबंदी की हुई चहारदीवारी को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया.

पीड़ित ने बताया कि लंबे समय से उस इलाके के बदमाशों के द्वारा रंगदारी टैक्स मांगा जा रहा है. नहीं देने पर कल इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है, और फरमान भी सुनाया गया है कि 50 लाख रुपया रंगदारी टैक्स देना पड़ेगा नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना.और दहशत फैलाने की नियत से ताबड़तोड़ फायरिंग भी किया. जिसका खोखा पुलिस ने मौके से बरामद किया.

उन्होंने बताया कि मेरा  सात कट्ठा आठ धुर, चौदह धुरकी जमीन है, जिसकी घेरा बंदी मैं मजदूरों के द्वारा करवा रहा हूं. 27 नवंबर 2025 से लगातार रात्रि में मेरी जमीन पर उसे इलाके के दर्जनों बदमाश जाकर दहशत फैला रहा है. तंग आकर राजकुमार गुप्ता लाखो थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है. वहीं मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सदर ने भी कहा है कि यह भूमाफियाओं का ही करतूत है, जल्द ही सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: गरीबों की जमीन नहीं लेने देंगे, पूर्णियां में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों की महापंचायत में बोले पप्पू यादव

संबंधित सामग्री

बेनीसागर और तीलोकुटी गांव में हाथी के हमले से मृतक परिवार से मिले विधायक, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

झारखंड

बेनीसागर और तीलोकुटी गांव में हाथी के हमले से मृतक परिवार से मिले विधायक, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

रेलवे क्लब बरवाडीह में सीनियर चालक एम.के. श्रीवास्तव के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, कर्मियों ने किया सम्मान

झारखंड

रेलवे क्लब बरवाडीह में सीनियर चालक एम.के. श्रीवास्तव के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, कर्मियों ने किया सम्मान

राहुल दुबे गैंग ने अरगोड़ा के बिल्डर से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

झारखंड

राहुल दुबे गैंग ने अरगोड़ा के बिल्डर से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

बसिया में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया अभियान

झारखंड

बसिया में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया अभियान

अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कुसुम कुमारी ने किया कमाल, 2 गोल्ड जीतकर बोकारो का नाम किया रौशन

झारखंड

अस्मिता खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कुसुम कुमारी ने किया कमाल, 2 गोल्ड जीतकर बोकारो का नाम किया रौशन