संजय श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत
आरा/डेस्क: भोजपुर जिले से आ रही है. जहां भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत बामपाली बांध के समीप हथियारबंद बदमाशों ने एक बावर्ची को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. बदमाशों ने बावर्ची को चार गोली मारी है. गोलीबारी की घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.
जख्मी युवक की पहचान लखीसराय जिले के क्यूल थाना क्षेत्र के हरिजन कॉलोनी वृंदावन निवासी सूबेदार पासवान के 32 वर्षीय पुत्र राजू पासवान के रूप में की गई है. वह पेशे से बावर्ची है और होटल में काम करता है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर ओला मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था. घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल महथा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस हमलावरों की पहचान व घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है.
यह भी पढ़ें: गावां में धूमधाम से मनाई गई बिजली पासी की जयंती, गावां पासी समाज के आयोजन में कई जिलों से पहुंचे समाज के लोग