न्यूज11 भारत
पटना सिटी/डेस्क: बिहार की राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी है. ताजा मामला है पटना सिटी के आलम गंज थाना क्षेत्र के कंटाहि घाट के पास का. जहां अपराधियों ने दिन दहाड़े एक व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या कर दिया और शव कों झाड़ियों में फेक दिया. शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वही हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छान बिन की. मृत व्यक्ति कौन है और किस परिस्थिति में उसकी हत्या हुई है. यह स्पष्ट नहीं हो सका है. घटना स्थल के आस पास खून के धब्बे पड़े है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर छान बीन शुरू कर दी हैं. पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए आस पास के लोगों से पूछ ताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि एफएसएल की टीम को बुलाया गया है . टीम की जांच रिपोर्ट से सारा खुलासा हो जाएगा. व्यक्ति की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: दरभंगा: 32 साल पुराने हत्याकांड में पूर्व लोक अभियोजक सहित पांच को आजीवन कारावास