इन्द्रदेव/न्यूज11 भारत
सहरसा/डेस्क: सहरसा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब व नशे के कारोबार को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 29 नवंबर 2025 की रात बलवाहाट थाना की गश्ती टीम को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम सोनापुर में भारी मात्रा में कोडीनयुक्त कफ सिरप और अंग्रेजी शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो आरोपित व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.
पुलिस ने घर की तलाशी ली, जहां दो कमरों से 70.200 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप और 32.625 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई. इसके अलावा आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और स्थानीय लेखा संख्या कार्ड भी मिला. पूरे मामले में बलवाहाट थाना कांड संख्या 170/2025 दर्ज कर लिया गया है तथा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
पुलिस का कहना है कि नशा कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
यह भी पढ़ें: सुपौल में कोसी से विस्थापित 4 परिवारों के आशियाने जले, कोसी तटबंध किनारे बसे अग्निपीड़ितों में कोहराम