Ark Sahuliyar
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: खादगढ़ा बस स्टैंड में आगलगी मामले में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले में एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है. वहीं, सरगना की तलाश में पुलिस की जांच तेज़ हुई है. आगजनी की घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि, बीते 1 फरवरी को 6 बसों को आग के हवाले किया गया था. दूसरे दिन यानि 2 फरवरी को भी सिटी बस में आगजनी हुई थी. नशे की हालत में युवक ने घटना को अंजाम दिया था. पुलिस अब आगजनी के घटना के पीछे की वजह की जांच कर रही है. आरोपी के द्वारा 2 फरवरी को भी बस में आग लगाने की कोशिश की गई थी. घटना की तस्वीर CCTV में कैद हुई थी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. ये भी पढ़ें- रांची मेयर पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े 6 लोगों ने किया नामांकन, कोई भी JMM समर्थित उम्मीदवार नहीं
देश-विदेश
झारखंड