सब्जियों की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 1668 लीटर विदेशी शराब जब्त

सब्जियों की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, पिकअप से 1668 लीटर विदेशी शराब जब्त

गया के शेरघाटी में बहेरा थाना पुलिस ने सब्जियों से लदे पिकअप वाहन से 1668 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मामले में झारखंड निवासी चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि तस्करी नेटवर्क की जांच जार

सब्जियों की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़ पिकअप से 1668 लीटर विदेशी शराब जब्त

सब्जियों की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़ |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

राहुल कुमार / शेरघाटी -  गया जिले में बहेरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सब्जियों से लदे एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन से कुल 1668 लीटर शराब जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद इलाके में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है।

हाईलाइट्स - 

  • सब्जियों से लदे पिकअप वाहन से 1668 लीटर विदेशी शराब बरामद
  • बहेरा थाना पुलिस ने धीरजापुर पुल के पास की कार्रवाई
  • झारखंड निवासी चालक फिरोज अंसारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
  • शराब तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

 

धीरजापुर पुल के पास चलाया गया जांच अभियान

पुलिस को सूचना मिली थी कि सब्जियों की आड़ में शराब की बड़ी खेप क्षेत्र से गुजरने वाली है। सूचना मिलते ही बहेरा थाना पुलिस ने अहले सुबह धीरजापुर पुल के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि वाहन के ऊपर सब्जियां लदी थीं, जबकि नीचे गुप्त तरीके से विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी।

1308 लीटर बीयर समेत कुल 1668 लीटर शराब बरामद

तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन से 1308 लीटर बीयर और 360 लीटर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की। कुल मिलाकर 1668 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। मौके से चालक फिरोज अंसारी, पिता जैनुश अंसारी, निवासी हेड पोचरा थाना लातेहार जिला लातेहार (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

शराब तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन इलाकों में की जानी थी, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही शराब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। बहेरा थाना पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें - शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंच से शिक्षकों को कहा ‘जल्द आपको सचिवालय बुलाएंगे..अधिकारियों के साथ बैठाएंगे

संबंधित सामग्री

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता! घर में फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता! घर में फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

इमामगंज थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में दहेज प्रताड़ना के बीच एक विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

चलती ट्रेन में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 106 लीटर विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

क्राइम

चलती ट्रेन में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 106 लीटर विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

छपरा में चलती ट्रेन में आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार कर रेल थाना में केस दर्ज किया गया है।


राघोपुर में पुलिस टीम पर हमला, महिला होमगार्ड समेत दो घायल; सरकारी वाहन में तोड़फोड़ से गांव में तनाव

क्राइम

राघोपुर में पुलिस टीम पर हमला, महिला होमगार्ड समेत दो घायल; सरकारी वाहन में तोड़फोड़ से गांव में तनाव

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस टीम पर हमला होने से इलाके में तनाव फैल गया। घटना में एक एएसआई और महिला होमगार्ड घायल हुए, जबकि सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया।



 साइकिल चला रही बच्ची को 10 रुपये का लालच देकर 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार

बिहार

साइकिल चला रही बच्ची को 10 रुपये का लालच देकर 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार

लखीसराय जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। आरोपी युवक 10 रुपये का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया और वारदात के बाद फरार हो गया, जबकि


नेपाल बॉर्डर से चल रहा था नकली नोटों का खेल, STF और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने इंटरनेशनल तस्कर को दबोचा

क्राइम

नेपाल बॉर्डर से चल रहा था नकली नोटों का खेल, STF और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने इंटरनेशनल तस्कर को दबोचा

भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय जाली नोटों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का बड़ा खुलासा करते हुए STF और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने मुख्य आरोपी दया शंकर तिवारी को गिरफ्तार किया है।जांच एजेंसियां अब भारत, नेपाल और बा