गोपालगंज पुलिस ने नशे और चोरी के नेटवर्क पर की बड़ी कार्रवाई, 1.535 किलो नशीला पदार्थ जब्त

गोपालगंज पुलिस ने नशे और चोरी के नेटवर्क पर की बड़ी कार्रवाई, 1.535 किलो नशीला पदार्थ जब्त

गोपालगंज पुलिस ने नशे और चोरी के नेटवर्क पर की बड़ी कार्रवाई 1535 किलो नशीला पदार्थ जब्त

नमो नारायण मिश्र/न्यूज11  भारत

गोपालगंज/डेस्क: गोपालगंज से इस वक्त अपराध और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आ रही है. भोरे थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के साथ-साथ चोरीए के मामलों का भी खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 1.535 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ-साथ चोरी का भारी सामान बरामद किया गया है. पुलिस इस कार्रवाई को जिले में सक्रिय नशा तस्करी और चोरी के नेटवर्क पर बड़ी चोट मान रही है.

यह पूरा मामला भोरे थाना क्षेत्र के ग्राम हस्सेपुर, रानी पोखर के समीप का है. हथुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति रानी तालाब के पास गांजा बेचने का अवैध कारोबार कर रहे हैं. सूचना की गंभीरता को देखते हुए भोरे थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया. जैसे ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की, वहां मौजूद दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया.

तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 1.535 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया. पुलिस की शुरुआती पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने सिर्फ गांजा तस्करी ही नहीं, बल्कि पूर्व के कई चोरी कांडों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने उनके घरों पर छापेमारी की, जहां से 8 स्मार्ट मोबाइल फोन, 3 कीपैड मोबाइल, 8 एयर बड्स, चार्जर और डेटा केबल तथा अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार, ये सभी मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान मोबाइल दुकानों और अन्य स्थानों पर हुई चोरी से जुड़े हो सकते हैं. हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि “गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पहले से मौजूद है. इनके खिलाफ पूर्व में भी अलग-अलग थानों में मामले दर्ज रहे हैं. पूछताछ के आधार पर यह स्पष्ट हो रहा है कि ये लोग नशा तस्करी के साथ-साथ चोरी के संगठित नेटवर्क का हिस्सा हैं.”

पुलिस अब इन आरोपियों से गहन पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की सप्लाई कहां से हो रही थी, इसे किन-किन इलाकों में खपाया जा रहा था और चोरी के सामान की बिक्री किन माध्यमों से की जाती थी. भोरे थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अन्य गांजा कारोबारियों और चोरी कांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े और भी नाम सामने आने की संभावना है. तो गोपालगंज पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि जिले में नशा और चोरी के अवैध धंधे को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नशे के सौदागरों और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बिहार के ग्रामीण मंत्री अशोक चौधरी एवं सायन कुणाल ने की विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की पूजा

संबंधित सामग्री

झारखण्ड केवल खनिजों और प्राकृतिक संसाधनों का निर्यातक राज्य बनकर नहीं रहना चाहता: हेमंत सोरेन

झारखंड

झारखण्ड केवल खनिजों और प्राकृतिक संसाधनों का निर्यातक राज्य बनकर नहीं रहना चाहता: हेमंत सोरेन

CII द्वारा आयोजित राउंड टेबल बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड के सतत एवं समावेशी विकास के दृष्टिकोण को रखा

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात 

झारखंड

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की मुलाकात 

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए झारखंड सरकार का मिशन मोड अभियान, एमडीए-2026 की व्यापक तैयारी

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

झारखंड

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

झारखंड

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका