गोपालगंज में पुलिस ने कियापशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 7 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार

गोपालगंज में पुलिस ने कियापशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 7 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार

गोपालगंज में पुलिस ने कियापशु तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ 7 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार

नमो नारायण मिश्रा/न्यूज11  भारत

गोपालगंज/डेस्क:  गोपालगंज में पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर जिले में पशु तस्करी और पशु चोरी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने किया. इसी क्रम में माधवपुर, बरौली और मोहम्मदपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बीती रात थाना क्षेत्रों के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की. इस कार्रवाई में कुल 7 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई है - बलेट कुमार, उम्र 23 वर्ष, पिता मंजय राम, निवासी हरदिया. इमरान शाह, उम्र 26 वर्ष, पिता धनमन शाह, निवासी कड़वा, हसमद्दीन अंसारी, उम्र 22 वर्ष, पिता नुरआलम अंसारी, निवासी पडरौना के रूप में.

जावेद अली, उम्र 25 वर्ष, पिता शेराजुल शाह, निवासी कोइरीगांवा जोगी टोला (सभी थाना बरहरिया, जिला सिवान के निवासी बताए जा रहे हैं). पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान अहम खुलासे हुए हैं. विशेष रूप से आरोपी जावेद अली के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पूरे गिरोह के नेटवर्क की जानकारी सामने आई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद किया है, जिसमें - 30 हजार रुपये नकद, दो पिकअप वाहन, एक ऑल्टो कार, तीन मोटरसाइकिल, दो मोटर, चार मोबाइल फोन एवं  एक गैस सिलेंडर शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था और पशु तस्करी एवं चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. इस संयुक्त छापेमारी के जरिए गिरोह की कमर तोड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. वहीं, इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है.

उन्होंने कहा कि पशु तस्करी के खिलाफ जिले में लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है और इसके लिए विशेष टीम गठित की गई थी. हालांकि, इस गिरोह के कुछ अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल, पुलिस इस मामले में गहन अनुसंधान कर रही है और गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है. आगे की कार्रवाई भी लगातार जारी है. कुल मिलाकर, गोपालगंज पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ बड़ी सफलता मानी जा रही है, बल्कि इससे पशु तस्करी के खिलाफ एक कड़ा संदेश भी गया.

यह भी पढ़ें: तेज रफ्तार का कहर: मेला देखकर लौट रहे दो किशोरों की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

संबंधित सामग्री

सरायकेला-खरसावां DC नीतीश कुमार सिंह ने CM हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट, छऊ महोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण 

झारखंड

सरायकेला-खरसावां DC नीतीश कुमार सिंह ने CM हेमंत सोरेन से की शिष्टाचार भेंट, छऊ महोत्सव में शामिल होने का दिया आमंत्रण 

पलामू डीडीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की, सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का दिया निर्देश

झारखंड

पलामू डीडीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की, सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का दिया निर्देश

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

झारखंड

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार 

झारखंड

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार