गया में जमीन विवाद: मुखिया पर दबंगई का आरोप, पीड़ित दंपति ने लगाई न्याय की गुहार

गया में जमीन विवाद: मुखिया पर दबंगई का आरोप, पीड़ित दंपति ने लगाई न्याय की गुहार

गया में एक दंपति ने स्थानीय मुखिया पर उनकी जमीन पर कब्जा और निर्माण कार्य रोकने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मां

गया में जमीन विवाद मुखिया पर दबंगई का आरोप पीड़ित दंपति ने लगाई न्याय की गुहार

गया में जमीन विवाद: मुखिया पर दबंगई का आरोप । |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

अभिषेक राज / गया जी - मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के मगध कॉलोनी चपरदा मोहल्ला निवासी निखिल कुमार और उनकी पत्नी नूतन सिंह ने अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया है। दंपति का कहना है कि उनकी जमीन पर औरवा की मुखिया लालमणि देवी, उनके पुत्र मनीष सिंह, बच्चा सिंह समेत अन्य लोग जबरन हस्तक्षेप कर रहे हैं और बाउंड्रीवॉल निर्माण में बाधा डाल रहे हैं।

हाईलाइट्स -

  • गया में जमीन विवाद को लेकर बढ़ा तनाव
  • मुखिया और उनके परिजनों पर दबंगई का आरोप
  • बाउंड्रीवॉल निर्माण में रोड़ा, अमीन को भगाने का दावा
  • पीड़ित दंपति ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

गिफ्ट में मिली जमीन, कागजात होने का दावा

पीड़ित पक्ष के अनुसार, नूतन सिंह और उनकी बहन विभा रानी को उनकी माता गायत्री देवी ने परसवा पंचायत के धर्मशीह बीघा में जमीन गिफ्ट की थी। इसमें नूतन सिंह के नाम 28 डिसमिल और विभा रानी के नाम 28.5 डिसमिल जमीन दर्ज है। दंपति का कहना है कि जमीन से जुड़े सभी वैध दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं और वे अपने हिस्से पर कब्जा सुनिश्चित करने के लिए चाहरदीवारी करवा रहे थे।

दबंगई और प्रशासन पर असर का आरोप

निखिल कुमार का आरोप है कि 29 मई 2026 को बड़ी संख्या में लोगों के साथ पहुंचे आरोपियों ने उन्हें जमीन से खदेड़ दिया। इसके बाद 30 मई को उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की, जिस पर अमीन द्वारा नापी का आदेश दिया गया। लेकिन आरोप है कि मुखिया ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अमीन को भी भगा दिया और काम रुकवा दिया।

 प्रशासन से न्याय की मांग

पीड़ित दंपति ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर उनकी जमीन पर शांतिपूर्ण कब्जा दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है और दबाव बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- MP बैंक डकैती में बिहार कनेक्शन: STF की कार्रवाई में दो शातिर गिरफ्तार, हथियार के बल पर वारदात

संबंधित सामग्री

रातभर घर से गायब रहा युवक, सुबह आम के पेड़ से लटका मिला शव; आत्महत्या या साजिश, इस गुत्थी को सुलझाने में उलझी पुलिस

बिहार

रातभर घर से गायब रहा युवक, सुबह आम के पेड़ से लटका मिला शव; आत्महत्या या साजिश, इस गुत्थी को सुलझाने में उलझी पुलिस

सारण के गड़खा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

राजनीति

वर्ल्ड कप जीत के हीरो ईशान किशन का बिहार में सम्मान, CM सम्राट ने दिया 1 करोड़ का पुरस्कार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। पटना में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ईशान ने पूरे बिहार