गया: टिकुली गांव में रिटायर्ड होमगार्ड जवान की चाकू से हत्या, बाइक चोरी विवाद में गई जान

गया: टिकुली गांव में रिटायर्ड होमगार्ड जवान की चाकू से हत्या, बाइक चोरी विवाद में गई जान

गया टिकुली गांव में रिटायर्ड होमगार्ड जवान की चाकू से हत्या बाइक चोरी विवाद में गई जान

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क:  गयाजी जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुली गांव में मंगलवार की देर शाम रिटायर्ड होमगार्ड जवान की चाकू गोदकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान मुनारिक यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही बेलागंज थाना की पुलिस और विधि-व्यवस्था डीएसपी रवि प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की.

बताया जा रहा है कि मुनारिक यादव हाल ही में वर्ष 2025 में होमगार्ड सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे. सोमवार की रात उनके घर के पास से उनके दामाद की बाइक चोरी हो गई थी, जिसको लेकर मंगलवार को थाना में लिखित आवेदन दिया गया था. इसी क्रम में दिन में उन्होंने गांव के कुछ युवकों से बाइक के संबंध में पूछताछ की थी, जिससे कहासुनी हो गई.

सूत्रों के अनुसार शाम करीब साढ़े सात बजे अज्ञात लोगों ने मुनारिक यादव पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस का मानना है कि बाइक चोरी से जुड़ा विवाद ही हत्या का कारण हो सकता है. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है. डीएसपी ने बताया कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें: बिहार की मकर संक्रांति है इस बार खास, राबड़ी देवी के आवास पर रहेगा सन्नाटा, तेज प्रताप यादव का घर होगा गुलजार

संबंधित सामग्री

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

झारखंड

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए केंद्र–राज्य की समन्वय बैठक, 2027 तक रोगमुक्त भारत का लक्ष्य

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन,

झारखंड

मेदिनीनगर के बैरिया क्षेत्र में अरुणा शंकर का शक्ति प्रदर्शन, 'एयर कंडीशनर' छाप के लिए मांगा जनसमर्थन

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर निकाय चुनाव 2026: कुम्हार टोली, गोसाईंडीह व मांझी टोली में सघन जनसंपर्क, घोषणा पत्र के साथ मांगा समर्थन

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

झारखंड

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

बिहार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार