मासूम के साथ बर्बरता! दोस्तों ने जूते से रगड़ दिया छात्र का चेहरा, चली गई आंखों की रोशनी

मासूम के साथ बर्बरता! दोस्तों ने जूते से रगड़ दिया छात्र का चेहरा, चली गई आंखों की रोशनी

मासूम के साथ बर्बरता दोस्तों ने जूते से रगड़ दिया छात्र का चेहरा चली गई आंखों की रोशनी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई हैं. यहां के एक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा पांच के छात्र को कथित तौर पर उसके ही स्कूल के दो अन्य छात्रों ने बेरहमी से पीट दिया, जिससे बच्चे की आंखों को गंभीर चोटें आईं और उसकी आंखों की रोशनी चली गई. फिलहाल, बच्चे का इलाज कमांड अस्पताल में चल रहा हैं.

पीड़ित छात्र की मां ने कैंट थाना में इस मामले में शिकायत दर्ज कराई हैं. शिकायत के अनुसार, यह घटना 21 जनवरी को दोपहर लगभग 12:30 बजे स्कूल के खेल मैदान में हुई. महिला ने आरोप लगाया कि कक्षा पांच के एक अन्य छात्र और कक्षा तीन के छात्र ने मिलकर उसके बेटे पर हमला किया. शिकायत में बताया गया कि आरोपी छात्रों ने पहले बच्चे को जमीन पर गिराया और फिर जूते की एड़ी से उसके चेहरे और आंखों पर रगड़ दी. इस हिंसक हमले के बाद बच्चे की हालत गंभीर हो गई और उसकी दृष्टि चली गई. परिजनों ने तुरंत बच्चे को कमांड अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी हैं. 

पीड़ित मां ने स्कूल प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि घटना की जानकारी देने के बावजूद स्कूल प्रशासन ने किसी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा, "यदि स्कूल प्रबंधन समय रहते हस्तक्षेप करता, तो शायद मेरे बच्चे की स्थिति इतनी गंभीर न होती." उन्होंने आरोपी छात्रों और स्कूल प्रबंधन दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की हैं. 

पुलिस की कार्रवाई और कानूनी पहल
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में 30 जनवरी को एफआईआर दर्ज कर ली गई है चूंकि आरोपित नाबालिग है, इसलिए मामला किशोर न्याय अधिनियम के तहत दर्ज किया गया हैं. पुलिस ने यह भी बताया कि स्कूल प्रशासन की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: मोमोज खाने है तो सोना लाओ.. बच्चे ने लालच में घर से चुराए 86 लाख के जेवर, क्या है पूरा मामला?
 

संबंधित सामग्री

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

झारखंड

झारखंड बंद के मद्देनजर रांची के कई प्राइवेट स्कूलों ने सुरक्षा को देखते हुए मंगलवार को विद्यालय बंद रखने का ऐलान किया है

छात्र आन्दोलन के मद्देनजर भाजपा ने किया है झारखंड बंद का ऐलान

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

झारखंड

चक्रधरपुर: लगातार चोरी से आक्रोशित व्यापारी, कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध, मंगलवार को रहेगा बंद

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का मामला भी उठाया, पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि

झारखंड

विनय चौबे के बाद अब JPSC के पूर्व चेयरमैन की गिरफ्तारी यह साफ संकेत है कि 'पाप का घड़ा' भर चुका है - सीता सोरेन

दिखावे की कार्रवाई से झारखंड की जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करे सरकार - सीता सोरेन

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड

बाइक हादसे में घायल महिला की मौत, 7 माह की बच्ची बाल-बाल बची

घर लौटते समय अडवारा-तुकतुको मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

झारखंड

छात्रों पर झामुमो-कांग्रेस सरकार के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 11 अगस्त को सम्पूर्ण झारखंड बंद - भाजपा

यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है - भाजपा