राजू राज/न्यूज11 भारत
दानापुर/डेस्क: राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के आरपीएस काली मंदिर रोड स्थित वैष्णवी ज्वेलर्स दुकान में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार चार बदमाशों ने हथियार के नोंक पर चार लाख की सोने के जेवरात लूट की वारदात सामने आई है. बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग करते हुए फरार हो गए.मंगलवार को दोपहर में करीब दो तीन बजे दो बाइक सवार चार लोगों युवक ग्राहक बनाकर दुकान में घुसे और दो युवक हेमलेट व दो मास्क पहने हुए थे. दुकान में घुसते ही चार बदमाशों ने हथियार के नोंक पर लूटपाट करना शुरू कर दिया.
काउंटर का शीश फोड़ कर सोने जेवरात और गोदरेज में रख जेवरात लूट लिया और पांच हजार रुपए भी लूट लिया. विरोध करने पर भी बदमाशों ने दुकानदार सुमन को पिस्तौल के बट से सर पर वार कर जख्मी कर दिया. बदमाशों ने दुकानदार को धमकी देते हुए भागने के दौरान दो राउंड फायरिंग कर फरार हो गया. बदमाशों ने एक बाइक व एक स्कूटी सवार आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि चार दिन पूर्व घटनास्थल के पास से एक टाटा नेक्सन गाड़ी चोरों ने चोरी कर लिया था. इस संबंध में मदन प्रसाद ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया था.
दुकानदार के अनुसार, घटना के समय दुकान में दो महिला ग्राहक मौजूद थीं.तभी एक स्कूटी और एक बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे. सभी ने चेहरे पर नकाब पहन रखा था.
घटना की सूचना मिलते ही रूपसपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है. मजे की बात है कि सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ढिबरा मोड़ एटीएम लुट का जांच पड़ताल कर रहे थे और बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलर्स दुकान में लूटपाट का अंजाम दी .
यह भी पढ़ें: 20 करोड़ की सुपारी पर हत्या! गोपालगंज कृष्णा सिंह मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार