सागर कुमार शुक्ला/न्यूज11 भारत
रामनगर/डेस्क: पश्चिमी चम्पारण के रामनगर रामनगर थाने मे बगहा के मद्यनिषेध टीम पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. दरअसल, रामनगर निवासी उदय भान साहु ने रामनगर थाने में मद्यनिषेध के टीम पर डरा-धमका कर, शराब कारोबाग के झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने और मारपीट करने के आरोप में रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है.
पीड़ित ने गाली-गलौज, मारपीट के बाद 10 किलोमीटर दूर ले जाकर रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं, जब पीड़ित ने 10 हजार रुपये दे दिए तक एक ग्राहक सेवा केंद्र पर ले जाकर खाते से पैसा निकलवाकर ले शराब के साथ फोटो खींचकर डराया.
अवैध वसूली के मामलें में प्राथमिकी के बाद पश्चिमी चम्पारण जिले के मद्यनिषेध अधीक्षक सीमा चौरसिया घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जांच में जुट गयी. बड़ी सवाल यह है कि यदि पीड़ित शराब के साथ था तो मद्यनिषेध अधिकारी ने दूर ले जाने के बाद छोड़ क्यों दिया...?
यह भी पढ़ें: दो नावों में ले जाई जा रही शराब के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने नावों को भी किया जब्त