न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में एक पिता ने ही बेटे की हत्या कर दी. यह सनसनीखेज वारदात नरकोपी के बोबरो गांव स्थित सिया टोली में हुई है. पिता ने कथित तौर पर कुदाली से हमला कर बेटे को मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात से पूरा इलाना सन्न है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए RIMS भेजा गया है. आरोपी पिता देवनाथ उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में पुलिस जुट गई है.
यह भी पढ़ें: नेपाल में हवा में दो हेलीकॉप्टर की टक्कर, हादसे में एक विदेश नागरिक की मौत, एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर