कानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर हैवानियत, बहू को निर्वस्त्र कर ससुर ने किया अमानवीय व्यवहार

कानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर हैवानियत, बहू को निर्वस्त्र कर ससुर ने किया अमानवीय व्यवहार

कानपुर में तंत्र-मंत्र के नाम पर हैवानियत बहू को निर्वस्त्र कर ससुर ने किया अमानवीय व्यवहार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने समाज और कानून व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि एक नवविवाहिता को उसके ससुराल में तंत्र-मंत्र के नाम पर निर्वस्त्र कर जबरन पूजा में बैठाया गया. इतना ही नहीं, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न भी किया गया.

पीड़िता के अनुसार, शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल में अजीबोगरीब रस्में शुरू हो गई. सास ने दावा किया कि उनके परिवार की समृद्धि तंत्र-मंत्र की पूजा से आई है और हर महीने आधी रात को यह अनुष्ठान किया जाता हैं. पीड़िता का कहना है कि उसे भी इस पूजा में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया शर्त यह थी कि सभी को निर्वस्त्र होकर शामिल होना होगा.

जब पीड़िता ने इस ‘रिवाज’ का विरोध किया, तो हालात और बिगड़ गए. आरोप है कि पति ने उसका साथ देने के बजाय परिवार का समर्थन किया. महिला का कहना है कि पति और ससुर ने मिलकर जबरन उसके कपड़े उतरवाए और उसे एक कमरे में बंद कर दिया, जहां ससुर ने बगैर कपड़े के शरीर में राख लगाते हुए मर्यादा की सीमा पार की. इसके बाद सभी के साथ पीड़िता को नग्न होकर पूजा में बैठाया गया. 

मारपीट और करोड़ों की डिमांड का भी आरोप
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई. साथ ही ससुराल पक्ष ने दो करोड़ रुपये और एक किलो सोने की मांग भी की. बताया जा रहा है कि लड़की के पिता पहले ही शादी में करीब 5 करोड़ रुपये खर्च कर चुके थे और इसके लिए कर्ज भी लिया था.

मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता पुलिस में रिपोर्ट की तो पुलिस ने इस परिवार के रसूख के आगे पीड़ित पक्ष से समझौता करने की कोशिश की. पीड़िता ने कहा "मेरे पति के परिवार का कहना है हमारे बाबा एक बड़े नेता के समधी लगते हैं. इसलिए हमारा कुछ नहीं हो पाएगा. पुलिस कई महीनों तक उनके दबाव में रही और समझौता कराने की कोशिश करती रही. लेकिन वो लोग नहीं माने और कहने लगे की हम लोगों के यहां जैसा होता आया है, वही होगा.'

महिला थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, इस मामले में पति, सास, ससुर, देवर और परिवार के एक अन्य सदस्य को आरोपी बनाया गया हैं. पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं. एसीपी आशुतोष सिंह के मुताबिक, “पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया हैं. सभी आरोपों की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी." पीड़िता का दावा है कि यह कोई एक बार की घटना नहीं थी, बल्कि हर महीने इसी तरह की ‘पूजा’ होती थी. परिवार के लोग कोलकाता तक जाकर तंत्र-मंत्र से जुड़े अनुष्ठान करते थे. 

यह भी पढ़े: रामनवमी के दौरान खूंटी में हुई घटना पर BJP का एक्शन, सांसद आदित्य साहू ने गठित की 6 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
 
संबंधित सामग्री

पलामू डीडीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की, सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का दिया निर्देश

झारखंड

पलामू डीडीसी ने डीईजीएस व ई-गवर्नेंस कार्यों की समीक्षा की, सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का दिया निर्देश

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

झारखंड

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने जताई आपत्ति, राज्य का खजाना खाली, शीश महल का निर्माण क्यों?

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार 

झारखंड

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के हाथ को मजबूत करेगा झारखंड मुक्ति मोर्चा, हेमंत सोरेन करेंगे प्रचार 

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मिलेगा लाभ, लोहरदगा DC की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय

झारखंड

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मिलेगा लाभ, लोहरदगा DC की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय