नेपाल बॉर्डर से चल रहा था नकली नोटों का खेल, STF और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने इंटरनेशनल तस्कर को दबोचा

नेपाल बॉर्डर से चल रहा था नकली नोटों का खेल, STF और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने इंटरनेशनल तस्कर को दबोचा

भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय जाली नोटों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का बड़ा खुलासा करते हुए STF और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने मुख्य आरोपी दया शंकर तिवारी को गिरफ्तार किया है।जांच एजेंसियां अब भारत, नेपाल और बा


नेपाल बॉर्डर से चल रहा था नकली नोटों का खेल stf और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने इंटरनेशनल तस्कर को दबोचा

नेपाल बॉर्डर से चल रहा था नकली नोटों का खेल |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

मनीष कुमार / मोतिहारी -   भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय जाली नोटों के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। मिलिट्री इंटेलिजेंस और STF की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात तस्कर दया शंकर तिवारी उर्फ सुशील तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हरैया थाना कांड संख्या 23/26 में मुख्य वांटेड बताया जा रहा था। एजेंसियों ने उसे लंबे समय से ट्रैक कर रही थीं और आखिरकार संयुक्त ऑपरेशन के दौरान उसे दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के खैरवा गांव निवासी दया शंकर तिवारी उर्फ सुशील तिवारी, पिता महेंद्र तिवारी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह भारत, नेपाल और बांग्लादेश तक फैले जाली नोटों के सिंडिकेट से जुड़ा हुआ था। सूत्रों के अनुसार आरोपी सीमावर्ती इलाकों में फेक करेंसी की सप्लाई और नेटवर्क संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। सुरक्षा एजेंसियां अब उसके अंतरराष्ट्रीय संपर्कों और नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही हैं।

भारत-नेपाल-बांग्लादेश कनेक्शन की जांच तेज

पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है। जांच एजेंसियों को शक है कि नेटवर्क में कई और तस्कर, सप्लायर और स्थानीय सहयोगी शामिल हैं, जिनकी तलाश तेज कर दी गई है। STF और मिलिट्री इंटेलिजेंस अब इस पूरे गिरोह की फंडिंग, सप्लाई चैन और सीमा पार कनेक्शन को खंगालने में जुटी है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आया सामने

दया तिवारी का आपराधिक रिकॉर्ड भी काफी लंबा बताया जा रहा है। उसके खिलाफ मेजरगंज थाना कांड संख्या 85/23 और 301/22 समेत कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। एजेंसियों का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी से जाली नोटों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है। फिलहाल उससे लगातार पूछताछ की जा रही है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें - बिहार में बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों पर सख्ती, 10 जून तक आवेदन नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई

संबंधित सामग्री

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता! घर में फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

बिहार

दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता! घर में फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

इमामगंज थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव में दहेज प्रताड़ना के बीच एक विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


लखीसराय में अब AI ट्रैफिक कैमरों की नजर, बिना हेलमेट-सीट बेल्ट वालों का कटेगा ऑनलाइन चालान

राजनीति

लखीसराय में अब AI ट्रैफिक कैमरों की नजर, बिना हेलमेट-सीट बेल्ट वालों का कटेगा ऑनलाइन चालान

लखीसराय में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए एआई ट्रैफिक कैमरे लगाने की तैयारी शुरू हो गई है।


पश्चिमी चंपारण में जर्जर पुल बना खतरा, दरारों के बीच रोज जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

राजनीति

पश्चिमी चंपारण में जर्जर पुल बना खतरा, दरारों के बीच रोज जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

रामनगर-शिवपुर कॉलोनी के बीच बना बलोर नदी का पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ से पहले पुल की मरम्मत नहीं हुई तो कई गांवों का संपर्क टूट सकता

भीषण गर्मी पर बड़ा फैसला: सारण में 27 मई तक आठवीं तक के सभी स्कूल बंद

बिहार

भीषण गर्मी पर बड़ा फैसला: सारण में 27 मई तक आठवीं तक के सभी स्कूल बंद

सारण जिले में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए डीएम ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 27 मई तक बंद करने का आदेश दिया है।

चलती ट्रेन में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 106 लीटर विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

क्राइम

चलती ट्रेन में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 106 लीटर विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

छपरा में चलती ट्रेन में आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त कार्रवाई कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार कर रेल थाना में केस दर्ज किया गया है।