नमो नारायण मिश्रा/न्यूज11 भारत
गोपालगंज/डेस्क: गोपालगंज में होली के पूर्व शराब को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है.यूपी-बिहार सीमा के सभी चेकपोस्ट, गंडक नदी के किनारे दियारा इलाकों, एनएच 27 के किनारे लाइन होटल, रेस्टोरेंट व मैरेज हॉल में शराब बरामदगी को लेकर डॉग स्क्वायड टीम व ड्रोन की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. होली पर्व को लेकर सीमावर्ती यूपी से आने वाले सभी वाहनों की हैंड स्कैनर मशीनों व डॉग स्क्वायड टीम की मदद से जांच की जा रही है. वही दियारे इलाकों में ड्रोन कैमरा की मदद से संभावित ठिकानों को खंगाला जा रहा है. उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि होली को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. यूपी से सटा जिला होने के कारण सात चेकपोस्ट व पांच टीमें लगातार 24 घन्टे जांच कर रही है.
यूपी से आने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है. शराब सेवन करने वालो की ब्रैथ एनेलाइजर मशीन से जांच की जा रही है. जिसमें लगातार गिरफ्तारी हो रही है. डॉग स्क्वायड की मदद से भी वाहनों व सामानों की जांच की जा रही है. वही ड्रोन कैमरे की मदद से दियारे इलाके में भी लगातार छापेमारी की जा रही है. उत्पाद विभाग का अभियान आगे भी जारी रहेगा. वही उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम होटल, रेस्टोरेंट व अन्य शराब के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है. सभी होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को शराब को लेकर हिदायत भी दी गई है. उत्पाद विभाग की टीम ने एक सप्ताह के अंदर ड्रोन कैमरे व स्वान दस्ते की मदद से दियारे इलाके में छापेमारी कर करीब 96 सौ लीटर अर्धनिर्मित शराब को बरामद करने के साथ ही नष्ट कर दिया है. वही उत्पाद पुलिस का अभियान जारी है.
यह भी पढ़ें: नवादा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत, गयाजी रोड पर हादसा, एक घायल