ऑपरेशन विलेप के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, दून एक्सप्रेस से 102 जीवित कछुए बरामद

ऑपरेशन विलेप के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, दून एक्सप्रेस से 102 जीवित कछुए बरामद

ऑपरेशन विलेप के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई दून एक्सप्रेस से 102 जीवित कछुए बरामद

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क:  गया. पूर्व मध्य रेल के डी.डी.यू. मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया ने ऑपरेशन विलेप के तहत वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है. कल गया रेलवे स्टेशन पर रात्रि करीब 10:30 बजे आरपीएफ द्वारा की गई सघन गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई.

वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में आरपीएफ पोस्ट गया के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव एवं निरीक्षक चंदन कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ, अ.आ.शा./गया तथा सीपीडीएस टीम द्वारा प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 पर संयुक्त रूप से अपराध निगरानी की जा रही थी. इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या 3 पर खड़ी गाड़ी संख्या 13010 दून एक्सप्रेस के कोच एस-3 की जांच के दौरान पांच पिठू बैग एवं एक झोला संदिग्ध अवस्था में पाया गया.

जांच करने पर इन बैगों में कुल 102 अदद जीवित कछुए बरामद हुए. आसपास बैठे यात्रियों से पूछताछ के बावजूद कोई भी इन बैगों का दावा नहीं कर सका. चूंकि कछुए वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित एवं अमूल्य जीव हैं, इसलिए उन्हें सुरक्षित रूप से बरामद कर आरपीएफ पोस्ट गया लाया गया.

इसकी सूचना तत्काल गयाजी वन विभाग को दी गई. वन विभाग की रेंज अधिकारी सुश्री आरती कुमारी को अग्रिम कार्रवाई हेतु सभी 102 कछुए सही-सलामत सौंप दिए गए. बरामद कछुओं की अनुमानित कीमत लगभग 51 लाख रुपये बताई गई है. आरपीएफ की यह कार्रवाई रेल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

यह भी पढ़ें: बेखौफ अपराधियों ने निजी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 50 हजार लूटे, फिर मार दी गोली

संबंधित सामग्री

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

झारखंड

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से की मुलाकात 

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

झारखंड

नेक्सजेन ऑटोमोबाइल के संचालक विनय कुमार सिंह को नहीं मिली राहत, ACB कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका  

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

झारखंड

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

सहरसा में दिशा समिति की बैठक, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने के दिए गए निर्देश

बिहार

सहरसा में दिशा समिति की बैठक, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने के दिए गए निर्देश

पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भाकपा माओवादी संगठन के तीन उग्रवादी दोषी करार 

झारखंड

पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भाकपा माओवादी संगठन के तीन उग्रवादी दोषी करार