न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में गोलीबारी में अरशद अंसारी की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. हत्याकांड की घटना को दोस्त ने ही दोस्त की गोली मार कर अंजाम दिया था. मामले में पुलिस ने आरोपी तौसीफ अंसारी को गिरफ्तार किया है. विवाद के बाद तौसीफ ने गोलीबारी की थी. हत्या के बाद देशी कट्टा को धुर्वा डैम के पास फेंका गया था, जिसे पुलिस ने बरामद किया. बताया जा रहा है कि अरशद अंसारी के द्वारा गाली गलौज की गई थी जिसके बाद तौसीफ ने आक्रोश में फायरिंग कर दी. आरोपी तौसीफ अंसारी और मृतक अरशद अंसारी दोनों पहले से दोस्त थे. मृतक का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है. इस डर से तौसीफ अंसारी ने अरशद की गोली मार कर जान ले ली थी.
ये भी पढ़ें- कारोबारी विनय सिंह को कंपनी हड़पने और धोखाधड़ी केस में लिया गया रिमांड पर, बढ़ी कानूनी मुश्किलें
धुर्वा गोलीबारी: दोस्त ने ही दोस्त की गोली मारकर ले ली जान, मामूली विवाद के बाद कर दी हत्या
संबंधित सामग्री
चैनपुर में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया
अभियान के दौरान पुलिस बल ने बड़े वाहनों के कागजातों की जांच के साथ-साथ उनकी डिक्की की भी गहन तलाशी ली
नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो
नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा
JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी: दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज
JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी एजेंट दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी.
CM हेमंत के निर्देश पर वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को सौंपी गई 5 लाख की सहायता राशि
स्व. राजा कुमार वर्मा के आश्रितों को 'मुख्यमंत्री झारखण्ड अंतरराष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना' के अंतर्गत 5 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई.
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को झारखंड हाई कोर्ट से झटका, आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका खारिज
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की आरोप में संशोधन की मांग वाली याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. CBI और ED द्वारा बताई गई राशि में बड़ा अंतर बताया था.