न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पटना - राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले के जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में देर रात फायरिंग की घटना में बिहार के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, 26 अप्रैल 2026 की रात करीब 2:15 बजे RTR अस्पताल से सूचना मिली कि गोली लगने से दो लोगों को भर्ती कराया गया है। इनमें से 21 वर्षीय पांडव कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका दोस्त कृष्ण घायल है। पांडव मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और दिल्ली में जोमैटो डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था।
हाइलाइट्स -
- देर रात 2:15 बजे फायरिंग की घटना
- बिहार के युवक पांडव कुमार की मौके पर मौत
- दोस्त कृष्ण भी गोली लगने से घायल
- बर्थडे पार्टी के बाद सड़क पर हुआ विवाद
- आरोपी नीरज गिरफ्तार, 9mm का खाली कारतूस बरामद
दिल्ली के इस जगह पर हुई घटना -
राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले के जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में देर रात फायरिंग की घटना में बिहार के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक, 26 अप्रैल 2026 की रात करीब 2:15 बजे RTR अस्पताल से सूचना मिली कि गोली लगने से दो लोगों को भर्ती कराया गया है। इनमें से 21 वर्षीय पांडव कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका दोस्त कृष्ण घायल है। पांडव मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और दिल्ली में जोमैटो डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता था।

CCTV फुटेज में हथियार लहराते कैद हुआ अपराधी -
जानकारी के अनुसार, इलाके में एक बर्थडे पार्टी के बाद कुछ युवक सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पास में रहने वाला नीरज वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। CCTV फुटेज में आरोपी को हथियार लहराते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान नीरज ने अचानक पांडव कुमार पर गोली चला दी। गोली उसकी छाती में लगी और आर-पार हो गई, जबकि दूसरी गोली पीछे बैठे कृष्ण को जा लगी।
घटना के बाद दोनों को तुरंत RTR अस्पताल ले जाया गया, जहां पांडव को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से 9mm का एक खाली कारतूस भी बरामद हुआ है।इस मामले में जाफरपुर कलां थाने में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। बिहार पुलिस भी इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस के संपर्क में है।
इसे भी पढ़ें - दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर मंत्री के बयान से बवाल, विपक्ष हमलावर; सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान