दानापुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन, पाटलिपुत्र सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास...

दानापुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन, पाटलिपुत्र सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी के छह ठिकानों पर छापा

दानापुर भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन पाटलिपुत्र सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी के छह ठिकानों पर छापा

राजू राज/न्यूज11  भारत

दानापुर/डेस्क:  दानापुर में आर्थिक अपराध इकाई ( इओयू ) ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना के पाटलिपुत्र सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी किया जा रहा है.अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने आय से 60.68% अधिक संपत्ति जमा की है.

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 43/2025 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. अदालत से खोज वारंट प्राप्त होने के बाद इओयू  की टीम ने आज सुबह पटना व गोपालगंज जिले के कई ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की. जिसमें रूपसपुर थाना क्षेत्र के राम जय पाल नगर स्थित पुष्पक रेसीडेंसी अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 203 निवासी सह विकास अधिकारी भावेश कुमार सिंह के फ्लैट में छापेमारी किया जा रहा है.

छापेमारी जिन स्थानों पर हुई

  • रामजयपाल नगर, रूपसपुर स्थित फ्लैट गोला रोड, पथरी घाट के पास किराए का आवास
  • जलालपुर, बड़ह्रारा (गोपालगंज) स्थित पैतृक घर
  • पेट्रोलियम विश्रामगृह, मांझागढ़ कार्यालय व जय माता दी राइस मिल, बेला विहार, पटनापाटलिपुत्र सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, एसपी वर्मा रोड 

कार्यालयअधिकारियों के अनुसार, बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच की जा रही है. टीम दिनभर अभियान को आगे बढ़ाएगी और विस्तृत रिपोर्ट बाद में जारी की जाएगी .गोपालगंज के विशंभर पुर स्थित पेट्रोल पम्प एवं बिहटा राइस मील से जानकारी के अनुसार अभी दो जगहों पर छापेमारी के दौरान चालीस लाख कैश और लाखों के जेवरात बरामद किये गये हैं.

यह भी पढ़ें: आईआईटी-आईएसएम)धनबाद के प्रो. सौरव सेनगुप्ता को मिला IEI Young Engineers Award 2025

संबंधित सामग्री

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

झारखंड

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.