सासाराम में क्रिकेट को लेकर खूनी झड़प, कट्टा चला, एक घायल

सासाराम में क्रिकेट को लेकर खूनी झड़प, कट्टा चला, एक घायल

सासाराम में बच्चों के क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि एक व्यक्ति ने चाकू और गोली से हमला कर दिया। घटना में शमी आलम घायल हुए हैं, जबकि आरोपी फरार है।

सासाराम में क्रिकेट को लेकर खूनी झड़प कट्टा चला एक घायल

AI सांकेतिक तस्वीर । |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अविनाश श्रीवास्तव / सासाराम -  सासाराम नगर थाना क्षेत्र के चौखंडी मोहल्ले में रविवार शाम बच्चों के क्रिकेट खेलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। गुस्साए एक व्यक्ति ने पहले चाकू से हमला किया और फिर कट्टा से गोली चला दी, जिसमें 50 वर्षीय शमी आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

हाईलाइट्स - 

  • बच्चों के क्रिकेट खेलने से शुरू हुआ विवाद
  • आरोपी ने चाकू और कट्टा से किया हमला
  • 50 वर्षीय शमी आलम घायल, हालत स्थिर
  • पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

बच्चों के खेल से भड़का विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहल्ले में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, तभी पास में फल बेच रहे मोहम्मद अलाउद्दीन उर्फ भोंदा को यह नागवार गुजरा। उसने बच्चों और उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मामला और बढ़ गया और आरोपी ने हिंसक रुख अपनाते हुए पहले चाकू से हमला कर दिया।

चाकू के बाद फायरिंग, शमी आलम घायल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी ने शमी आलम पर पहले चाकू से वार किया और फिर घर से कट्टा लाकर गोली चला दी। गोली शमी आलम के हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन तुरंत उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी फरार

घटना की सूचना मिलते ही सासाराम नगर थाना पुलिस और सदर डीएसपी-1 दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह पूरी घटना बच्चों के विवाद से शुरू हुई थी, जिसे लेकर हिंसा हुई।

इसे भी पढ़ें - सात साल का रिश्ता टूटा खौफनाक अंजाम पर, दो बच्चों की मां को पति ने उतारा मौत के घाट

संबंधित सामग्री

रातभर घर से गायब रहा युवक, सुबह आम के पेड़ से लटका मिला शव; आत्महत्या या साजिश, इस गुत्थी को सुलझाने में उलझी पुलिस

बिहार

रातभर घर से गायब रहा युवक, सुबह आम के पेड़ से लटका मिला शव; आत्महत्या या साजिश, इस गुत्थी को सुलझाने में उलझी पुलिस

सारण के गड़खा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Bihar News: सासाराम प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी

बिहार

Bihar News: सासाराम प्रदर्शनी मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से महिला-बच्चे समेत कई जख्मी

रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम स्थित लंदन थीम मेले में शुक्रवार की रात एक झूला अचानक टूट गया। इस घटना में महिला व बच्चे समेत कई लोग जख्मी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।


 बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

राजनीति

बिहार सरकार का बड़ा EV प्लान, अब सरकारी दफ्तरों में पेट्रोल-डीजल नहीं… इलेक्ट्रिक गाड़ियों की होगी एंट्री

बिहार सरकार सरकारी विभागों में डीजल-पेट्रोल गाड़ियों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने जा रही है। इसके लिए हजारों EV और राज्यभर में चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने की योजना बनाई गई है।

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

राजनीति

बिहार में शुरु होगा सहयोग मॉडल, गांव की चौपाल से सीधे सिस्टम तक, अब 30 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए बिहार सरकार हर विभाग में सहयोग सेल का गठन करेगी। 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की निगरानी नोडल पदाधिकारी करे

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

बिहार

दरभंगा में शादी बनी सस्पेंस ड्रामा: फोटो वाला दूल्हा गायब, मंडप में पहुंचा दूसरा युवक; जयमाला से पहले खुली पोल

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र में एक शादी उस वक्त विवाद में बदल गई, जब लड़की पक्ष ने मंडप में बैठे दूल्हे को फोटो वाले युवक से अलग पाया। जयमाला से पहले खुलासे के बाद शादी समारोह में हंगामा मच गया और पुल