न्यूज11 भारत
सासाराम/डेस्क: सासाराम के नासरीगंज के परुरी में जहां जमीन के बंटवारे के झगड़े में भांजा ने मामा की गोली मार का हत्या कर दी. बता दे की पुत्र के सामने ही पिता की गोली मार का हत्या कर दी गई है. वहीं आरोपी रंजीत मरवाड़ इस घटना के बाद फरार है. वहीं पुलिस ने मृतक बैजनाथ सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है. वारदात के पीछे जमीन के बंटवारे का विवाद है. बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि बैजनाथ सिंह की बहन तथा भांजा भी नासरीगंज के परुरी गांव में ही रहता है. यह लोग अपने मामा के जमीन में हिस्सेदारी चाह रहे थे. इसी को लेकर पिछले कई वर्षों से दोनों में विवाद चल रहा है.
आज जब बैजनाथ सिंह अपने पुत्र के साथ चौराहे की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान एक बड़ी कार से हथियार लेकर पहुंचे गोपाल राय तथा रंजीत मरवाड़ ने अपने ही मामा पर फायरिंग कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों ने उन्हें उठाकर स्थानीय अस्पताल ले जाना चाहा. लेकिन डॉक्टर ने बैजनाथ सिंह को मृत घोषित कर दिया. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. रिश्ते को तार तार करते हुए जिस प्रकार से भांजा ने अपने मामा की हत्या कर दी है. इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
यह भी पढ़ें: भागलपुर में मिड-डे मील के बाद 15 बच्चे बीमार, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल, शिक्षक नदारद